राजगढ़ (हेमंत चौहान, संवाददाता),
जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर जगदीश कुमार ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय नाहन द्वारा मैसर्ज ब्लू स्टार लि0, गांव रामपुर जटान, कालाअंब में 80 पद आपरेटर के भरे जाने है जिसके लिए उप रोजगार कार्यालय राजगढ़ में 12 सितम्बर, 2025 को भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा।उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए 18 से 23 वर्ष की आयु के आईटीआई (फिटर,आरएसी,टर्नर,इलेक्ट्रीशियन,इलेक्ट्रोनिक्स,मोटरमैकेनिक,पंपआपरेटर तथा वेल्डर) शैक्षणिक योग्यता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है।रोजगार अधिकारी ने बताया कि अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो मूल प्रमाण-पत्र, बायोडाटा व अनुभव प्रमाण-पत्र यदि हो तो अवश्य साथ लाएं।उन्होंने बताया कि eemis.nic.in पोर्टल पर इच्छुक आवेदक Online तरीके से भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदक के Online पंजीकरण हेतु पोर्टल पर Tutorial Video भी डला हुआ है। जिसको देखकर रोजगार कार्यालय में पंजीकरण Online के माध्यम से स्वयं किया जा सकता है।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…
ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…