Uncategorized

डीसी बिलासपुर ने मरोतन से बागछाल सड़क का किया निरीक्षण, सोमवार तक हर हालत में खोलने के दिए निर्देश

बिलासपुर (जीवन सिंह ,संवाददाता),
उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने रविवार को मरोतन से बागछाल सड़क का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य को देख रहे मैक्स इंफ्रा कंपनी के अधिकारियों के साथ सड़क पर बने ब्लॉक प्वाइंट्स का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि बागछाल से करीब 500 मीटर आगे तथा मरोतन से लगभग 2.5 किलोमीटर की दूरी पर सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है, जिसके चलते यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है।उपायुक्त ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सड़क को हर हाल में सोमवार तक यातायात के लिए खोल दिया जाए। उन्होंने कहा कि बागछाल से 500 मीटर आगे बने ब्लॉक प्वाइंट को साफ करने के लिए भारी मशीनरी की आवश्यकता है और इसके लिए मैक्स इंफ्रा को तत्काल हैवी मशीनरी तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने बताया कि इस सड़क के बंद होने से कोटधार क्षेत्र की 14 पंचायतों के अलावा हमीरपुर जिला के बड़सर उपमंडल के लोग भी प्रभावित हो रहे हैं। इन पंचायतों के निवासियों को आवाजाही के लिए मजबूरन वाया झंडूता घूमकर लंबा सफर तय करना पड़ रहा है।उपायुक्त ने कहा कि सड़क को शीघ्र खोलना बेहद जरूरी है ताकि लोगों को राहत मिल सके और उनके दैनिक जीवन में आ रही कठिनाइयों को दूर किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि मैक्स इंफ्रा के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सोमवार शाम तक सड़क यातायात के लिए सुचारू हो सके।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

9 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

9 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

10 hours ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

10 hours ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

13 hours ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

18 hours ago