Categories: Uncategorized

राष्ट्रीय खेल दिवस पर बिलासपुर में मेजर ध्यानचंद को दी गई श्रद्धांजलि, खेलों के महत्व पर हुई चर्चा, विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

बिलासपुर(जीवन सिंह),
जिले भर में राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बिलासपुर स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में युवा सेवाएं एवं खेल विभाग बिलासपुर द्वारा, भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) और खेलो इंडिया के सहयोग से, हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 120वीं जयंती पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक बातें साझा कीं।अपने संबोधन में उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस हर वर्ष 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने खेलो इंडिया जैसे राष्ट्रीय अभियानों की शुरुआत भी इसी दिन से की थी, ताकि युवाओं में खेलों के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाई जा सके। इस वर्ष का विषय “एक घंटा, खेल के मैदान में” रखा गया है, जो सभी नागरिकों को प्रतिदिन खेल गतिविधियों को अपनाने के लिए प्रेरित करता है।उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक व्यायाम या प्रतियोगिता का माध्यम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त साधन है। खेल व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से स्वस्थ एवं संतुलित बनाते हैं। हर आयु वर्ग के लोगों को अपनी दिनचर्या में खेलों को शामिल करना चाहिए।उपायुक्त ने कहा कि मेजर ध्यानचंद को दुनिया का सबसे महान फील्ड हॉकी खिलाड़ी माना जाता है और उन्हें “हॉकी का जादूगर” की उपाधि मिली। उनके नेतृत्व में भारत ने 1928, 1932 और 1936 के ओलंपिक खेलों में लगातार स्वर्ण पदक हासिल किए। उन्होंने देश के राष्ट्रीय खेल हॉकी को नई पहचान दिलाई और विश्व पटल पर भारत को गौरवान्वित किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

3 days ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

3 days ago

चट्टान बनी काल, एयरबैग ने बचाई 5 लोगों की जान

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के कछियारी-रानीताल फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाथू…

4 days ago

नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता, प्रदेशभर से जुटेंगे खिलाड़ी

संध्या कश्यप नाहन। नाहन: जिला सिरमौर के नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य…

4 days ago

शिलाई में सड़कों पर उतरी भाजपा, सुक्खू सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

दीपांशु शर्मा । शिलाई। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार की नीतियों और शिलाई क्षेत्र में…

4 days ago

शादी तय होते ही 2.20 लाख के गहने लेकर मां-बेटी फरार, हरिपुरधार में धोखाधड़ी का आरोप

संध्या कश्यप नाहन। हरिपुरधार क्षेत्र में शादी तय होने के तुरंत बाद युवती और उसकी…

4 days ago