Uncategorized

वामन द्वादशी मेले में दुकानों को लेकर नगर परिषद नाहन में 30 अगस्त को होगी बोली

नाहन (संध्या कश्यप),

नाहन शहर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पारंपरिक वामन द्वादशी मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले के सफल आयोजन के लिए नगर परिषद की ओर से लाइटें लगाने तथा दुकानदारों से भूमि कर वसूलने का ठेका खुले बोली सिस्टम के माध्यम से दिया जाएगा। इस संबंध में नगर परिषद ने जानकारी देते हुए बताया कि खुली बोली 30 अगस्त 2025 को सुबह 11:00 बजे नगर परिषद कार्यालय नाहन में आयोजित होगी। इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि और समय पर कार्यालय में आकर इस बोली प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
नगर परिषद के अनुसार दुकान का अधिकतम साइज़ 8 फुट का रखा गया है। बोली स्टेप-अप राशि 500 रुपये होगी, जबकि सरकारी बोली की न्यूनतम राशि 35,000 रुपये तय की गई है। बोली में भाग लेने के लिए प्रत्येक बोलीदाता को 30,000 रुपये धरोहर राशि नकद रूप में नगर परिषद कार्यालय में पहले से जमा करवानी होगी। ठेकेदार को बिजली का मीटर स्वयं विद्युत विभाग से लेना होगा और बिजली की तारों सहित अन्य आवश्यक सामग्री का इंतजाम भी स्वयं ही करना होगा। इसके अलावा नगर परिषद ने यह भी स्पष्ट किया है कि ठेकेदार वसूली केवल नगर परिषद द्वारा तय दरों के अनुसार ही करेगा। यदि निर्धारित दर से अधिक वसूली की जाती है, तो ठेकेदार की धरोहर राशि जब्त कर दी जाएगी और उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। बोली की 50 प्रतिशत राशि बोली के तुरंत बाद जमा करवानी होगी, जबकि शेष राशि मेले के अगले दिन कार्यालय में जमा करनी होगी। यदि निर्धारित समय पर राशि जमा नहीं की जाती है तो धरोहर राशि जब्त कर ली जाएगी। ठेकेदार किसी भी प्रकार के विवाद और अप्रिय घटना के लिए स्वयं जिम्मेदार होगा।
नगर परिषद ने यह भी स्पष्ट किया है कि सफल ठेकेदार द्वारा इस कार्य को किसी भी अन्य व्यक्ति को सबलेट नहीं किया जा सकेगा। यदि ऐसा किया जाता है तो ठेका रद्द कर दिया जाएगा और धरोहर राशि जब्त कर ली जाएगी। रसीद बुक भी ठेकेदार को अपने खर्चे पर छपवानी होगी तथा उसका सैंपल नगर परिषद को देना अनिवार्य होगा। मेले में दुकानों और गतिविधियों के लिए चार्जिंग दरें भी निर्धारित कर दी गई हैं। इनमें लाइट शुल्क 100 रुपये प्रति पॉइंट रखा गया है। गुब्बारे और भेलपुरी की दुकान के लिए 100 रुपये, फल की दुकान के लिए 300 रुपये, खिलौने, सेम्युलर, मिठाई व चाट की दुकान के लिए 500 रुपये तथा झूलों जैसे खेल उपकरणों के लिए 1000 रुपये शुल्क लिया जाएगा।
नगर परिषद नाहन ने कहा कि यदि किसी बोलीदाता को नियमों और शर्तों पर कोई आपत्ति है तो वह बोली शुरू होने से पहले अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकता है। बोली शुरू होने के बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा

Himachal Darpan

Recent Posts

डूंगाघाट में भीषण सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी महिंद्रा यूटिलिटी, 12 लोग थे सवार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के डूंगाघाट में एक भीषण सड़क हादसा…

21 hours ago

फेसबुक अकाउंट बंद करने पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को मुआवजे की चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर और न्यायमूर्ति भूपेश शर्मा की खंडपीठ के समक्ष दो…

1 day ago

तीन बहनों का इकलौता भाई था 11 वर्षीय अनिकेत, असमय मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के जिला सिरमौर से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। शिलाई…

2 days ago

जाखू मंदिर में दर्शन करने पहुंचे IGMC कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत, 47 साल की उम्र में थमी सांसें

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला के प्रसिद्ध जाखू हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे आईजीएमसी शिमला…

3 days ago

रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया भगानी फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर, विजिलेंस ने 10,050 रुपये के साथ दबोचा

ब्यूरो रिपोर्ट पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ स्टेट…

4 days ago

राजगढ़ में फर्जी कृषक प्रमाण पत्र के सहारे करोड़ों की जमीनों के सौदों का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

निशेष शर्मा राजगढ़। सिरमौर जिले के राजगढ़ क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों और कथित जाली कृषक…

4 days ago