नाहन( संध्या कश्यप),
विद्युत उपमंडल नाहन नं.-1 के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ताओं को 29 अगस्त को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। सहायक अभियंता ने बताया शुक्रवार को लाइन की आवश्यक मरम्मत और रखरखाव के लिए कच्चा-टैंक ट्रांसफार्मर को बंद किया जाएगा। इस कारण नाहन शहर के आर.पी.-1, कुंदन का बाग और पुरबिया का बाग सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अथवा कार्य पूर्ण होने तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है और कहा है कि मरम्मत का यह कार्य बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से किया जा रहा है। विभाग ने स्पष्ट किया कि यह शटडाउन पूर्ण रूप से मौसम की अनुकूलता पर निर्भर करेगा। सहायक अभियंता ने कहा कि उपभोक्ताओं की असुविधा के लिए खेद है, लेकिन यह कार्य आवश्यक तकनीकी कारणों से किया जाना अनिवार्य है।
ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के कछियारी-रानीताल फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाथू…
संध्या कश्यप नाहन। नाहन: जिला सिरमौर के नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य…
दीपांशु शर्मा । शिलाई। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार की नीतियों और शिलाई क्षेत्र में…
संध्या कश्यप नाहन। हरिपुरधार क्षेत्र में शादी तय होने के तुरंत बाद युवती और उसकी…