Categories: Uncategorized

ओवरलोडिंग डंपरों व नकली नम्बर प्लेट को लेकर RTO सिरमौर की मोगीनन्द में कड़ी कार्यवाही, अलग अलग मामलो में वसूला 2 लाख 53 हजार का जुरमाना

नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),

सिरमौर जिले में परिवहन विभाग ने ओवरलोडिंग और फर्जी नंबर प्लेट के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कालाअंब क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। शुक्रवार शाम करीब पौने 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार आरटीओ सोना चौहान की अगुवाई में नीर शैम्पू फैक्ट्री, मोगीनंद के पास चलाए गए विशेष अभियान के दौरान विभाग ने अलग अलग मामलो में 2 लाख 53 हजार का जुरमाना वसूला है।  पहले मामले में आरटीओ ने करवाई करते हुए दो डंपरों को पकड़ा। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि पहले डंपर पर फर्जी नंबर प्लेट HR 45C 8181 लगाई गई थी, जबकि उसका असली रजिस्ट्रेशन नंबर HR 66B 3414 है। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 24 टन अतिरिक्त माल लदा हुआ मिला। इस पर परिवहन विभाग ने ₹1.37 लाख का चालान किया। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए वाहन और उससे जुड़े दस्तावेज़ों को आगे की कार्रवाई के लिए एसएचओ कालाअंब के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं, दूसरी कार्रवाई में एक अन्य डंपर में 12 टन अतिरिक्त लोड पाया गया। नियमों का उल्लंघन करने पर इस वाहन पर ₹94,000 का चालान किया गया। हालांकि विभाग की ओर से साफ किया गया है कि यह राशि अभी तक वसूल नहीं की गई है।  इसके अलावा परिवहन विभाग ने एक कृषि ट्रैक्टर को व्यावसायिक गतिविधियों में लिप्त पाया। कृषि प्रयोजन के बजाय व्यावसायिक उपयोग किए जाने पर विभाग ने इस वाहन का भी ₹24,000 का चालान किया। आरटीओ सोना चंदेल ने कहा कि ओवरलोडिंग से न केवल सड़कों की हालत खराब होती है बल्कि इससे दुर्घटनाओं का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि जो भी वाहन मालिक या चालक नियमों का उल्लंघन करेंगे, उनके खिलाफ इसी तरह की कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

3 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

22 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago