नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),
नाहन शहर के चिड़ावली क्षेत्र के रहने वाले 26 वर्षीय युवक नानू उर्फ़ जावेद पुत्र लियाकत अली की बीती शाम सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। जावेद उर्फ़ नानू की अभी पांच महीने पहले ही शादी हुई थी । हादसे की खबर से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वीरवार दोपहर करीब 1 बजे मिली जानकारी के अनुसार नानू शिमला में एक सैलून चलाता था। बीते दिन वह चंडीगढ़-मोहाली अपनी दुकान का सामान लेने गया हुआ था। जब वह बाइक (बुलेट) से नाहन लौट रहा था, तभी रास्ते में उसकी बाइक एक गाड़ी से टकरा गई। दुर्घटना के बाद घायल अवस्था में उसे तुरंत अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की शादी कुछ ही महीने पहले हुई थी। अभी नई ज़िंदगी की शुरुआत ही हुई थी कि हादसे ने सबकुछ छीन लिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी, माता-पिता और भाई-बहन इस सदमे को सहन नहीं कर पा रहे। बताया जा रहा है कि नानू के पार्थिव शरीर को वीरवार शाम को नाहन लाया जाएगा और यहीं पर सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा।
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला पुलिस शिमला द्वारा हाल ही में पंजाब से…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…