Uncategorized

श्री महामाया बाला सुंदरी आश्विन नवरात्र मेला 22 सितम्बर से 07 अक्तूबर तक होगा आयोजित- प्रियंका वर्मा


नाहन(हेमंत चौहान,संवाददाता) ,

उतर भारत का प्रसिद्ध श्री महामाया बाला सुंदरी आश्विन नवरात्र मेला त्रिलोकपुर में आगामी 22 सितंबर से आरम्भ होकर 07 अक्तूबर 2025 तक चलेगा। मेले के आयोजन से जुड़े विभिन्न प्रबंधों की समीक्षा को लेकर बैठक का आयोजन उपायुक्त सिरमौर एवं आयुक्त मंदिर न्यास त्रिलोकपुर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में हुआ। इस समीक्षा बैठक में विधायक नाहन अजय सोलंकी विशेष रूप से उपस्थित रहे।उपायुक्त ने कहा कि आश्विन नवरात्र मेले के दौरान यात्रियों को हर सम्भव सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए मंदिर न्यास प्रयासरत है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह कालाअंब से त्रिलोकपुर मुख्य मार्ग तथा त्रिलोकपुर के लिए अन्य सम्पर्क मार्गो की समय रहते मरम्मत करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने मंदिर न्यास तथा सरकारी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह बैठक में लिए गए निर्णयों का पालन करना सुनिश्चित करें ताकि मेला सफलतापूर्वक आयोजित किया जा सके है।
मेले के आयोजन हेतु एस.डी.एम नाहन को मुख्य मेला अधिकारी, तहसीलदार नाहन मेला अधिकारी तथा डी.एस.पी नाहन कानून सुरक्षा व्यवस्था हेतु मेला पुलिस अधिकारी होंगे। उन्होंने कहा कि मेले के प्रभावी प्रबंधन को लेकर मेला क्षेत्र को चार सेक्टरों में विभाजित किया जाएगा और प्रत्येक सेक्टर में ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी नियुक्त रहेंगे।उन्होंने बताया कि मेले के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत सी.सी. टीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे। मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके अतिरिक्त व्यवस्था बनाए रखने के लिए गृह रक्षा व निजी सुरक्षा एजेंसियों के सुरक्षा कर्मचारियों को अस्थाई आधार पर तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को इस तरीके से बनाया जाएगा जिससे त्रिलोकपुर के स्थानीय निवासियों को भी असुविधा का सामना ना करना पड़े।बैठक में मेले के दौरान साफ-सफाई को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त काला अंब से त्रिलोकपुर तक यातायात नियंत्रण, वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था, सूचना केंद्र की स्थापना, आपातकालीन सेवाएं, स्वास्थ्य व्यवस्था, ,खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, मेला क्षेत्र की साज-सज्जा व विद्युतीकरण, परिवहन सुविधा व वाहन पार्किंग और आपदा प्रबंधन को लेकर भी विचार विमर्श किया गया।उन्होंने कहा कि मेला के दौरान केवल चयनित भंडारा स्थानों पर ही भंडारे का आयोजन होगा।उपमंडलाधिकारी नाहन एवं संयुक्त आयुक्त मंदिर न्यास त्रिलोकपुर राजीव सांख्यान ने मदों को क्रमवार प्रस्तुत किया।इसके उपरांत मंदिर न्यास का आय-व्यय तथा विभिन्न गतिविधियों का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया गया।बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा, मंदिर न्यास के सरकारी व गैर सरकारी सदस्य और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सी बी एस ई बनाम एच पी बोर्ड स्कूल में अपनाए जा रहे दोहरे मापदंडों का कड़ा विरोध – हिमाचल प्रदेश राजकीय भाषाई अध्यापक संघ

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में…

3 hours ago

सिरमौर के प्राथमिक स्कूलों को मिले 91 नए मुख्य शिक्षक, शिक्षा विभाग ने जारी की हेड टीचरों की पदोन्नति सूची

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: जिला सिरमौर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में…

3 hours ago

आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम के अंतर्गत कुपवी में सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ

शिमला ,ब्यूरो रिपोर्ट आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम (Aspirational Block Programme) के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का…

5 hours ago

रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने 2000 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया

रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र…

6 hours ago

सनवारा टोल प्लाज़ा पर SIU की बड़ी कार्रवाई, 18.59 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…

7 hours ago

चौपाल में किराये के कमरे में युवक मृत, करंट लगने की आशंका

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के…

7 hours ago