मुख्य समाचार

हिमाचल की बहादुर महिला पुलिस ऑफिसर पर बनी फिल्म “द लेडी कॉप” 30 अगस्त को होगी रिलीज़ atrangii

नाहन (संध्या कश्यप ),

ड्रग माफियाओं से जंग लड़ने वाली जाबांज महिला अफसर की सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म

हिमाचल प्रदेश की सच्ची घटना और एक बहादुर महिला पुलिस ऑफिसर की दिलेरी पर आधारित फिल्म “द लेडी कॉप” 30 अगस्त को अतरंगी OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होने जा रही है।निर्देशक निशा ठाकुर ने बताया कि यह फिल्म वर्ष 2008 से 2018 के बीच की उस सच्ची घटना पर आधारित है, जब ड्रग माफिया युवाओं को नशे की दलदल में धकेल रहे थे। ऐसे मुश्किल दौर में एक महिला पुलिस ऑफिसर ने साहस और कर्त्तव्यपरायणता से इन माफियाओं का सफाया किया और सैकड़ों युवाओं को नशे से बचाया। निशा ठाकुर ने फिल्म शूटिंग के दौरान मिले सहयोग के लिए माननीय सांसद सुरेश कश्यप, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और हिमाचल पुलिस प्रशासन का विशेष आभार जताया।फिल्म के को-प्रोड्यूसर हर्षवर्धन गुप्ता ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने की प्रेरणा देना और नशे के शिकार लोगों को मुक्ति का संदेश देना है।फिल्म की शूटिंग हिमाचल में की गई है और इसमें स्थानीय कलाकारों ने अहम भूमिकाएँ निभाई हैं। प्रियंका सारस्वत फिल्म में मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी । नाहन के अनीश सैनी इंस्पेक्टर के किरदार में नजर आएंगे, जबकि राजीव सोढा विलेन के रूप में दिखेंगे। इसके अलावा मोनू यादव और मनीष कांडी भी महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभा रहे हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

9 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

9 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

9 hours ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

9 hours ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

12 hours ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

17 hours ago