बंजार,
ग्राम पंचायत कोठी चैहणी के होर्नगाड में आज सराज वन मंडल के तत्वावधान में 76वां वन महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनता, पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंडलों, वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, साथ ही सामाजिक संगठनों व पार्टी पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से भाग लेकर वृक्षारोपण किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री सुरेंद्र शौरी रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में इनकी भूमिका सर्वोपरि है। विधायक शौरी ने कहा कि वृक्षारोपण केवल किसी विशेष अवसर तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे जन-आंदोलन के रूप में निरंतर जारी रखना आवश्यक है।
उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में वृक्षारोपण को एक जिम्मेदारी के रूप में अपनाए तथा अधिक से अधिक पौधे रोपित कर भविष्य की पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण प्रदान करने में योगदान दे। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सामूहिक प्रयासों के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…
ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…