नाहन (हेमंत चौहान,संवाददाता),
रोटरी क्लब नाहन एवं विभागीय प्राणीशास्त्र द्वारा डॉ. वाई.एस. परमार पीजी कॉलेज नाहन के रेड रिबन क्लब के सहयोग से एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 51 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि प्रो. अमर सिंह चौहान विशिष्ट अतिथि रहे। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विभव शुक्ला, डॉ. निशी तथा जूलॉजी विभागाध्यक्ष एवं रेड रिबन क्लब के संयोजक डॉ. विनीत कुमार भी विशिष्ट व्यक्तियों में शामिल रहे।रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष रोटेरियन मनीष जैन ने बताया कि यह वर्ष का पहला रक्तदान शिविर है और भविष्य में भी समाजहित के लिए ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे।मुख्य अतिथि ने रक्तदाताओं को आशीर्वाद देते हुए उनके इस पुण्य कार्य की सराहना की। रोटेरियन नीरज गुप्ता ने रक्तदान के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर रोटेरियन भविष्या गौतम, दिलप्रीत सिंह, अमन सबरवाल, सुनील शर्मा तथा अशोक सैनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…
ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…