मुख्य समाचार

ददाहू में तीसरी कक्षा की छात्रा पर आवारा कुत्तों का हमला, स्थानीय दुकानदारों ने बचाई जान

ददाहू (हेमंत चौहान,संवाददाता ),

— मुख्य बाजार के अप्पर बाजार की एक गली में स्कूल जाती तीसरी कक्षा की छात्रा प्रियल कौशिक पर आज सुबह आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। बच्ची के जोर से चीखने पर पास के दुकानदार तुरंत मौके पर पहुंचे और कुत्तों को वहां से खदेड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रियल कौशिक रोज़ की तरह स्कूल जा रही थी, जब गली में घूम रहे लगभग 8–10 आवारा कुत्तों में से एक ने अचानक उस पर हमला कर दिया। हमले में बच्ची को हाथ-पांव पर हल्की खरोचें आईं। उसे तुरंत सिविल अस्पताल ददाहू ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के साथ इंजेक्शन लगाया गया।घायल छात्रा के पिता संदीप शर्मा ने बताया कि अप्पर बाजार क्षेत्र में आवारा कुत्तों और अन्य पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा, “कुछ समय पहले गोवंश के हमलों की खबरें आई थीं और अब आवारा कुत्तों का आतंक भी शुरू हो गया है। प्रशासन को समय रहते इस पर ठोस कदम उठाने चाहिए।”स्थानीय निवासियों ने भी प्रशासन से अपील की है कि इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

9 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

10 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

10 hours ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

10 hours ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

13 hours ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

18 hours ago