चिंतपूर्णी(अकी रतन),
चिंतपूर्णी में बीती रात एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। पंजाब के जालंधर निवासी 45 वर्षीय लखविंदर सिंह की 30 फीट गहरे खुले नाले में गिरने से मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।मंगलवार सुबह क्षेत्र के एक स्थानीय निवासी ने नाले में शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।सुरक्षा इंतज़ामों की कमी बनी हादसे की वजह स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहाँ लंबे समय से नाले के किनारे सुरक्षा बैरियर या कवर लगाने की मांग की जा रही थी। नाले के पास रोशनी की भी उचित व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण रात के समय वहां से गुजरना बेहद ख़तरनाक हो जाता है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि यदि समय रहते उचित सुरक्षा इंतज़ाम किए जाते तो यह हादसा टल सकता था।सामाजिक कार्यकर्ता गौरव कुमार ने इस हादसे को प्रशासन की लापरवाही का नतीजा बताते हुए कहा कि वर्षों से इस नाले के किनारे सुरक्षा बैरियर, कवर और पर्याप्त रोशनी की मांग की जा रही थी, लेकिन जिम्मेदार विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने मांग की कि प्रशासन तत्काल सभी खुले और खतरनाक स्थलों को सुरक्षित करे और इस मामले में दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।क्षेत्र के लोगों ने भी एक स्वर में प्रशासन से मांग की है कि सभी खुले नालों और खतरनाक स्थानों पर तुरंत सुरक्षा ग्रिल या कवर लगाए जाएं, पर्याप्त स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाए, और इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…
ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…