Categories: Uncategorized

शिक्षा उपनिदेशक ने किया ऑन खादरी प्राथमिक पाठशाला का औचक निरीक्षण, मैदान से घास हटाने के दिए आदेश

नाहन(संध्या कश्यप),

जिला सिरमौर में अवकाश के उपरांत बुधवार को शिक्षा उपनिदेशक राजीव ठाकुर ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला, ऑन खादरी (शिक्षा खंड नाहन) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल की उपस्थिति,स्वच्छता,भोजन व्यवस्था और अन्य सुविधाओं का बारीकी से जायज़ा लिया।निरीक्षण में पाया गया कि स्कूल में दर्ज 13 विद्यार्थियों में से 10 विद्यार्थी उपस्थित थे, जबकि 3 अनुपस्थित रहे। उपनिदेशक ने स्कूल के मैदान में बरसात के कारण उगी लंबी घास को तत्काल हटाने के निर्देश अध्यापक को दिए।ठाकुर ने विद्यालय के शौचालय की सफाई व्यवस्था भी जांची और पीएम पोषण योजना के तहत बनाए जाने वाले भोजन के रसोईघर का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि रसोईघर में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक पाई गई। पानी की व्यवस्था की भी जांच की गई, जिसमें यह सुनिश्चित हुआ कि बच्चों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।निरीक्षण के दौरान उपनिदेशक ने यह भी जांचा कि अवकाश के दौरान विद्यार्थियों को जो गृहकार्य दिया गया था, वह उन्होंने पूरा किया या नहीं। बच्चों से वार्तालाप करते हुए उन्होंने सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे और उनकी पढ़ाई की प्रगति का आकलन किया।अध्यापक ने बताया कि आज विद्यालय में भारत नशा निवारण अभियान के तहत सभी बच्चों और उपस्थित कर्मचारियों को नशा विरोधी शपथ भी दिलाई गई है। शिक्षा उपनिदेशक ने स्कूल प्रशासन को निर्देश दिए कि वे स्वच्छता और शैक्षणिक गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें, ताकि विद्यार्थियों के लिए एक सुरक्षित और प्रेरणादायक वातावरण सुनिश्चित हो सके।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

10 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

10 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

10 hours ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

11 hours ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

14 hours ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

19 hours ago