मुख्य समाचार

चिंतपूर्णी में दर्दनाक हादसा: 30 फीट गहरे नाले में गिरने से व्यक्ति की मौत, प्रशासन की लापरवाही पर फूटा गुस्सा

चिंतपूर्णी(अकी रतन),


चिंतपूर्णी में बीती रात एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। पंजाब के जालंधर निवासी 45 वर्षीय लखविंदर सिंह की 30 फीट गहरे खुले नाले में गिरने से मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।मंगलवार सुबह क्षेत्र के एक स्थानीय निवासी ने नाले में शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।सुरक्षा इंतज़ामों की कमी बनी हादसे की वजह स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहाँ लंबे समय से नाले के किनारे सुरक्षा बैरियर या कवर लगाने की मांग की जा रही थी। नाले के पास रोशनी की भी उचित व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण रात के समय वहां से गुजरना बेहद ख़तरनाक हो जाता है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि यदि समय रहते उचित सुरक्षा इंतज़ाम किए जाते तो यह हादसा टल सकता था।सामाजिक कार्यकर्ता गौरव कुमार ने इस हादसे को प्रशासन की लापरवाही का नतीजा बताते हुए कहा कि वर्षों से इस नाले के किनारे सुरक्षा बैरियर, कवर और पर्याप्त रोशनी की मांग की जा रही थी, लेकिन जिम्मेदार विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने मांग की कि प्रशासन तत्काल सभी खुले और खतरनाक स्थलों को सुरक्षित करे और इस मामले में दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।क्षेत्र के लोगों ने भी एक स्वर में प्रशासन से मांग की है कि सभी खुले नालों और खतरनाक स्थानों पर तुरंत सुरक्षा ग्रिल या कवर लगाए जाएं, पर्याप्त स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाए, और इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

8 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

8 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

9 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

9 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

11 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

11 hours ago