नाहन(संध्या कश्यप),
शिलाई थाना पुलिस ने मंगलवार को दो अलग-अलग स्थानों पर मादक पदार्थों की खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।पहली कार्रवाई में मुंशी कांस्टेबल काकू चौहान, थाना शिलाई, टीम सहित धकोली (NH-707) के पास गश्त व यातायात चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक पिकअप (नंबर HR58B-3869) को रोका गया। जांच में वाहन के डैशबोर्ड के ड्राइवर साइड खांचे से 2 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान जगतार सिंह (40), पुत्र नत्ता सिंह, निवासी मकान नंबर 289/A, बाड़ी माजरा, रूप नगर, तहसील जगाधरी, जिला यमुनानगर (हरियाणा) के रूप में हुई। पुलिस ने मौके पर ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।दूसरी कार्रवाई में मुंशी कांस्टेबल धर्मदास (I/O, SIU नाहन) टीम सहित रोहनाट से शिलाई लौटते समय, खास मुखबरी पर मीनस बाजार में एक खोखे/ढाबे की तलाशी ली। यहां से आरोपी जातिराम उर्फ जोतिया, पुत्र स्व. धीरजू, निवासी गांव जास्वी, डाकघर कोटीबोंच, तहसील शिलाई से 955 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।दोनों मामलों में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…
ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…
ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…