Uncategorized

पांवटा साहिब में चाइल्ड हेल्प लाइन ने 12 बच्चों को रेस्क्यू किया

नाहन(संध्या कश्यप),

चाइल्ड हेल्प लाइन सिरमौर ने मंगलवार को पुलिस सुरक्षा के साथ पांवटा क्षेत्र में सड़क किनारे जबरन कारों के शीशे साफ करवाने और भीख मंगवाने वाले करीब एक दर्जन बच्चों को रेस्क्यू किया।चाइल्ड लाइन के अनुसार, क्षेत्रवासियों से शिकायत मिली थी कि गरीब परिवारों के बच्चे वाहन चालकों से जबरन शीशे साफ करने के बाद भीख मांगते हैं, जिससे न केवल लोगों को परेशानी होती है बल्कि बच्चों का भविष्य भी खतरे में पड़ता है।बाल कल्याण समिति (CWC) ने मामले का संज्ञान लेते हुए चाइल्ड हेल्प लाइन और पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाया। बच्चों को रेस्क्यू कर CWC के समक्ष पेश किया गया। नाहन स्थित समिति तक बच्चों को लाना कठिन होने के कारण मौके पर ही उनके माता-पिता को बुलाकर काउंसलिंग की गई।जिला समन्वयक इशू ठाकुर ने बताया कि माता-पिता को बच्चों को स्कूल भेजने की सलाह दी गई, क्योंकि सरकार मुफ्त शिक्षा के साथ सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। उन्हें यह भी चेताया गया कि बच्चों से काम करवाना या भीख मंगवाना कानूनी अपराध है।इस अभियान में CWC चेयरपर्सन राजनिशा, सदस्य विनम्रता, राकेश, अनीता, चाइल्ड हेल्प लाइन काउंसलर नीलम शर्मा, पांवटा साहिब SHO देवी सिंह और महिला पुलिस कर्मी मनीषा धीमान शामिल रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

10 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

10 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

10 hours ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

11 hours ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

14 hours ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

19 hours ago