मुख्य समाचार

15 वें वित्त आयोग के तहत स्वीकृत विकास कार्यो का निष्पादन समय व पारदर्शिता से पूर्ण करें अधिकारी – सीमा कन्याल

नाहन (हेमंत चौहान),

जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल की अध्यक्षता में आज यहां जिला परिषद की विशेष बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में 15वें वित्त आयोग के तहत वर्ष 2020-21 से 2024-25 तक जिला सिरमौर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यो की समीक्षा की गई। जिला परिषद अध्यक्ष ने जिला में कार्यरत सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए की वह 15वें वित्त आयोग के तहत वर्ष 2020-21 से 2024-25 तक किए गए विकास कार्यो को शीघ्र पूर्ण कर उपयोगिता प्रमाण पत्र अविलम्ब प्रेषित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जो कार्य किन्हीं कारणों से लंबित हैं, उन्हें पूर्ण करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करें।

उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को कहा कि जिला परिषद सदस्यों द्वारा उठाए गए मुद्दे को गंभीरता से लें व विकास कार्यो का निष्पादन समय पर व पारदर्शिता के साथ करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधियों तथा अधिकारियों के आपसी समन्वय के तहत विकास कार्यो के निष्पादन में आसानी होगी जिससे आम जनता को लाभ मिलेगा और निश्चित अवधि में विकास कार्य भी पूर्ण होंगे। उन्होंने कहा कि जिला परिषद की यह विशेष बैठक जनहित से जुड़े विकास कार्यों के लिये अत्यंत महत्वपूर्ण है। बैठक में जिला अंकेक्षण अधिकारी अजय सहाय ने सभी वार्डों से संबंधित मद क्रमवार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर वर्मा, उपाध्यक्ष जिला परिषद अंजना शर्मा, जिला परिषद सदस्य, खंड विकास अधिकारी व उनके अधीन कार्यरत अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

9 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

10 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

10 hours ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

10 hours ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

13 hours ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

18 hours ago