Categories: Uncategorized

भयानक हादसा: सेब की पेटियाें से लदा पिकअप वाहन खाई में गिरा, 2 की माै.त, 2 गंभीर घायल

मंडी (ब्यूरो रिपोर्ट),

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सराज क्षेत्र में एक पिकअप वाहन दुर्घटना का शिकार हाे गया। इस हादसे में 2 लाेगाें की माैत हाे गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हाे गए। दोनों घायलों को आनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार हादसा साेमवार देर रात छतरी गांव के समीप राणा बाग में उस समय हुआ जब सेब की पेटियाें से लदा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में चार लोग सवार थे, जिनमें से दो नेपाली मजदूराें की माैके पर ही मौत हाे गई, जबकि वाहन चालक और एक अन्य नेपाली मजदूर गंभीर रूप से घायल हाे गए।

वहीं हादसे का पता चलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और 108 एम्बुलैंस सेवा सहित पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए आनी अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक जांच में हादसे की मुख्य वजह सड़क की खराब हालत बताई जा रही है, जो भारी वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हुई थी। फिलहाल पुलिस ने हादसे के संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

7 hours ago

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

2 days ago

शौच के लिए निकला 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर, अचानक फिसला पैर; 15 फुट नीचे गिरने से दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। शिमला जिले की नेरवा तहसील के अंतर्गत गांव भूट में एक दर्दनाक…

2 days ago

माता-पिता पर मारपीट व जबरन शादी के गंभीर आरोप, जान के खतरे का दावा कर छोड़ा घर

संध्या कश्यप नाहन सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से सामने आए एक मामले ने क्षेत्र में…

2 days ago

पांवटा साहिब में 13.680 किलो चूरा पोस्त बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब, 13 अगस्त। पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत SIU नाहन…

3 days ago

15 अगस्त पर हिमाचल के 4967 निर्माण श्रमिक परिवारों को 20.61 करोड़ की वित्तीय सहायता

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से 15…

4 days ago