Categories: Uncategorized

बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, नयनादेवी जा रहे श्रद्धालु की पत्थर गिरने से मौत

ब्यूरो रिपोर्ट बिलासपुर।

बिलासपुर जिले के थाना कोट कहलूर के अंतर्गत कनफारा के पास रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। पहाड़ी से अचानक भारी पत्थर गिरने से श्री नयनादेवी के दर्शन के लिए जा रहे एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।जानकारी के अनुसार, पंजाब के बठिंडा जिले के कंसोल खाना, डाकघर गैहरी, तहसील मोडमंडी निवासी कुलविंद्र सिंह उर्फ विक्की अपने साथी गगनदीप सिंह निवासी जोधपुर, तहसील तलवंडी व जिला बठिंडा के साथ मोटरसाइकिल पर नयनादेवी की ओर जा रहे थे। यात्रा के दौरान जब वे कनफारा के पास पहुंचे, तभी ऊपर से अचानक एक भारी पत्थर सड़क पर आ गिरा।पत्थर सीधा कुलविंद्र सिंह से टकराया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और मौके पर ही दम तोड़ दिया। गगनदीप सिंह भी हादसे में घायल हो गया, जिसे तुरंत सिविल अस्पताल घंवाडल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।घटना की सूचना मिलते ही थाना कोट कहलूर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।एएसपी शिव चौधरी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने श्रद्धालुओं और यात्रियों से अपील की है कि बरसात के मौसम में पहाड़ी रास्तों से गुजरते समय विशेष सावधानी बरतें, क्योंकि इन दिनों भूस्खलन और पत्थर गिरने का खतरा अधिक रहता है।

Himachal Darpan

Recent Posts

पांवटा साहिब में प्रतिबंधित कफ सिरप की 14 शीशियों के साथ एक गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), जिला सिरमौर के पुलिस थाना पांवटा साहिब क्षेत्र में पुलिस…

3 hours ago

सरकाघाट में 19 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या पर महिला आयोग सख्त, दोषी को फांसी देने की मांग

कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ),सरकाघाट में 19 वर्षीय युवती की दराट से गला काटकर…

4 hours ago

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 ग्राम चिट्टे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ), नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु शिमला…

6 hours ago

सोलन पुलिस का बड़ा एक्शन: एक हफ्ते में 10 चिट्टा तस्कर गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ सख्त…

6 hours ago

सप्ताहांत पर सोलन–शिमला मार्ग पर बढ़ा ट्रैफिक वॉल्यूम, पुलिस की सक्रिय व्यवस्था से यातायात रहा सुचारू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिमला जिला में 10 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026…

8 hours ago

पहली बार आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग में हिमाचल मीडिया वॉरियर्स का जलवा, दिल्ली को 9 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), चंडीगढ़ में पहली बार आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग में हिमाचल…

8 hours ago