विकास शर्मा शिमला।
शिमला पुलिस ने बिशप कॉटन स्कूल (BCS) के तीन 11 वर्षीय छात्रों—अंगद (कुल्लू), हितेंद्र (मोहाली) और विदांश (करनाल)—को सुरक्षित बरामद कर लिया है। ये तीनों छात्र 9 अगस्त को स्कूल से लापता हो गए थे।पुलिस के अनुसार, छात्रों को कोटखाई उपमंडल के चैथला गांव से बरामद किया गया। मौके से चैथला निवासी सुमित सूद को हिरासत में लिया गया है। पुलिस को यह सफलता एक संदिग्ध वाहन की सूचना से मिली, जिसने जांच की दिशा तय की।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवदीप सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में शहर के तमाम अधिकारी, थाना प्रभारी न्यू शिमला, सीसीटीवी टीम और डीसीआरबी टीम शामिल रही। पुलिस ने मात्र छह घंटे के अथक प्रयास में वाहन और संदिग्ध को ट्रेस कर लिया। अधिकारियों का कहना है कि विशेष टीम ने एक बार फिर आपराधिक अन्वेषण में अपनी दक्षता और अनुभव का परिचय दिया है।मामले में न्यू शिमला थाने में एफआईआर संख्या 20/25, धारा 137(B) के तहत अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच में सीसीटीवी फुटेज, फोन रिकॉर्ड और कैलिफोर्निया के एक वर्चुअल नंबर से आए कॉल की जांच शामिल है।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…