Categories: Uncategorized

शाहपुर में फोरलेन निर्माण के दौरान हादसा, 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट।

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत पठानकोट–मंडी फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान लापरवाही से एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रविंद्र कुमार (52) पुत्र चानू राम निवासी गांव नशैहरा, डाकघर रैत, तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, बीती रात रविंद्र कुमार रैत से अपने गांव नशैहरा लौट रहे थे। रास्ते में लगभग आधा किलोमीटर दूर स्थित पुलिया को पार करते समय वह नीचे गिर गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की और शनिवार सुबह उनकी लाश पुलिया के नीचे मिली।स्थानीय लोगों का कहना है कि फोरलेन का निर्माण कर रही कंपनी ने पुलिया की भराई नहीं की थी। लोगों की आवाजाही के लिए केवल एक फट्टा रखकर वैकल्पिक रास्ता बनाया गया था। इसी अस्थायी रास्ते पर पैर फिसलने से यह हादसा हुआ। मृतक के बेटे दिनेश ने आरोप लगाया कि पुलिया की भराई को लेकर कंपनी को कई बार चेताया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यह मौत कंपनी की लापरवाही का नतीजा है और अब वह हाईवे जाम कर विरोध करेंगे।उधर, विधायक केवल सिंह पठानिया ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता दी जाएगी और फोरलेन कंपनी को मुआवजा देने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पुलिस थाना शाहपुर प्रभारी करतार सिंह ठाकुर ने बताया कि मौके पर टीम भेज दी गई है और घटना की जांच की जा रही है

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago