Uncategorized

पतलीकूहल में पहाड़ी से गिरे पत्थर, सब्जी के खोखे को नुकसान – बड़ी दुर्घटना टली

कुल्लू (आशा डोगरा) :

रविवार सुबह पतलीकूहल चौक के समीप उस समय हड़कंप मच गया, जब शनिवार रात की भारी बारिश के चलते पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। इस घटना में एक सब्जी का खोखा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि गनीमत रही कि पास से गुजर रही एक निजी बस इस हादसे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई।स्थानीय लोगों के अनुसार शनिवार को दिन और रात दोनों समय हुई तेज बारिश के चलते पहाड़ी कमजोर हो चुकी थी, जिससे पत्थर खिसककर नीचे गिरने लगे। अचानक हुई इस घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यदि वह बस मलबे की चपेट में आ जाती, तो बड़ी संख्या में यात्री हताहत हो सकते थे।लोगों ने यह भी सवाल उठाए हैं कि पतलीकूहल जैसे संवेदनशील क्षेत्र में अवैध रूप से खोखे कैसे बन रहे हैं? अगर भविष्य में किसी ऐसे खोखे में जनहानि होती है, तो जिम्मेदारी किसकी होगी?घटना के बाद स्थानीय लोगों ने स्वयं पहाड़ी से गिरे मलबे को हटाकर मार्ग को साफ किया और फिर से आवाजाही सुचारु हो सकी। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पहाड़ी की सुरक्षा के लिए स्थायी उपाय किए जाएं, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Himachal Darpan

Recent Posts

माता बाला सुंदरी मंदिर के पास हादसा: पैरापिट से गिरकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

संध्या कश्यप नाहन। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर के समीप शुक्रवार…

2 hours ago

पांवटा साहिब में ओवरलोड डंपरों पर पुलिस का कड़ा एक्शन, 4 वाहन जब्त

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के…

3 hours ago

60 पेटियां सड़क पर बिखरीं, अहाते में मौजूद लोग बाल-बाल बचे

निशेष शर्मा राजगढ़। जिला सिरमौर के राजगढ़ शहर में शुक्रवार को देसी शराब से लदी…

3 hours ago

एसजेवीएन ने रामपुर में 25वां आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट सफलतापूर्वक कराया आयोजित

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन 412 मेगावाट रामपुर हाईड्रो परियोजना में आयोजित 25वें आंतर-सीपीएसयू…

6 hours ago

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

12 hours ago

नशे के खिलाफ एक्शन, 43 ग्राम चिट्टा संग आरोपी काबू

जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…

13 hours ago