मुख्य समाचार

जिला परिषद किन्नौर की त्रैमासिक समीक्षा बैठक अध्यक्ष निहाल चारस की अध्यक्षता में सम्पन्न

 रिकांगपिओ (सुरजीत नेगी, संवाददाता),

जिला परिषद किन्नौर की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आज परिषद सभागार, रिकांग पिओ में जिला परिषद अध्यक्ष निहाल चारस की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की विकास परियोजनाओं, योजनाओं के क्रियान्वयन और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

अध्यक्ष निहाल चारस ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विकास कार्यों को तेज़ी से पूर्ण करें और यह सुनिश्चित करें कि सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक समयबद्ध रूप से पहुंचे। उन्होंने कहा कि परिषद सदस्यों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर प्राथमिकता से कार्यवाही की जाएगी। बैठक में स्वास्थ्य, जल शक्ति, लोक निर्माण, ग्रामीण विकास, विद्युत और कृषि विभागों से संबंधित विषयों पर गहन चर्चा की गई। परिषद सदस्यों ने अधूरे कार्यों, सड़कों की मरम्मत, पेयजल आपूर्ति की समस्याएं और स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों एवं स्टाफ की कमी जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। बैठक का संचालन जिला पंचायत अधिकारी संजय कुमार ने किया। इस दौरान पिछली बैठकों के लंबित प्रस्तावों की प्रगति की समीक्षा की गई और संबंधित विभागों द्वारा अब तक किए गए कार्यों की जानकारी भी अध्यक्ष को दी गई।

इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं सहायक आयुक्त, उपायुक्त अभिषेक बरवाल, जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रिया नेगी, खंड विकास अधिकारी निचार प्यारे लाल नेगी और पूह के बसंत नेगी, पंचायत समिति अध्यक्ष कल्पा ललिता पंचारस व पूह की जय लक्ष्मी, जिला परिषद सदस्य हितेश नेगी, शांता कुमार, भरत सिंह, विजेंदर कुमार, सरिता, अराधना, मीरा देवी नेगी सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

एसजेवीएन ने रामपुर में 25वां आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट सफलतापूर्वक कराया आयोजित

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन 412 मेगावाट रामपुर हाईड्रो परियोजना में आयोजित 25वें आंतर-सीपीएसयू…

27 minutes ago

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

7 hours ago

नशे के खिलाफ एक्शन, 43 ग्राम चिट्टा संग आरोपी काबू

जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…

7 hours ago

बिना नक्शा पास भवनों पर सख्ती, अब महंगी मिलेगी बिजली

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बिना नक्शा पास कराए भवन मालिकों पर अब सरकार ने…

7 hours ago

कुनिहार में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, 149 पेटियां बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन जिला सोलन के कुनिहार क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के…

7 hours ago

पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण शुरू

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।…

8 hours ago