Categories: Uncategorized

ढाई साल बाद ददाहू में बहाल हुआ खंड विकास कार्यालय — 25 पंचायतों को मिली राहत, प्रशासनिक गति को मिलेगी मजबूती

ददाहू (हेमंत चौहान, संवाददाता),
रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के तहसील मुख्यालय ददाहू में ढाई वर्ष के लंबे अंतराल और संघर्ष के बाद आखिरकार खंड विकास कार्यालय (BDO) की बहाली हो गई है। इस बहाली ने न केवल प्रशासनिक तंत्र को पुनर्जीवित किया है, बल्कि क्षेत्रीय विकास कार्यों को भी गति देने की उम्मीद जगाई है। बी.डी.ओ. एवं सहायक आयुक्त विकास संगड़ाह नेहा नेगी ने दो दिन पूर्व कार्यालय का कार्यभार औपचारिक रूप से संभालते हुए बुधवार को पंचायत कार्यालय ददाहू में इस नवसृजित उपमंडल के अंतर्गत आने वाली सभी 25 पंचायतों के सचिवों, तकनीकी सहायकों (TA) तथा ग्राम रोजगार सेवकों (GRS) के साथ पहली आधिकारिक बैठक आयोजित की।

बैठक में उन्होंने पंचायतवार विकास कार्यों की समीक्षा की, केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की प्रगति जानी तथा भविष्य की प्राथमिकताओं को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने यह भी घोषणा की कि 1 अगस्त से मनरेगा के मस्टरोल कार्यालय स्तर पर जारी किए जाएंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार गारंटी योजना की प्रक्रिया पुनः शुरू हो जाएगी।
गौरतलब है कि यह कार्यालय 13 अक्टूबर 2022 को तत्कालीन भाजपा सरकार द्वारा खोला गया था। लेकिन फरवरी 2023 में सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस सरकार ने आर्थिक संकट का हवाला देते हुए प्रदेशभर के 1865 नवसृजित संस्थानों को डिनोटिफाई कर दिया था। इनमें ददाहू का यह BDO कार्यालय भी शामिल था। इस फैसले के खिलाफ स्थानीय जनता व भाजपा नेताओं ने ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन किए थे। उस समय रेणुकाजी क्षेत्र के अन्य संस्थान जैसे विद्युत विभाग के SDO और अधिशासी अभियंता कार्यालय भी बंद कर दिए गए थे, जिससे क्षेत्र में प्रशासनिक असंतुलन और असुविधा फैल गई थी।

विधायक की अधूरी घोषणा बनी चर्चा का विषय

रेणुकाजी से विधायक एवं हिमाचल विधानसभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार ने पिछले वर्ष 17 अगस्त 2024 को संगड़ाह में आयोजित हरियाली मेले के मंच से यह घोषणा की थी कि SDO व अधिशासी अभियंता कार्यालय को एक माह के भीतर कैबिनेट से मंजूरी दिलवाई जाएगी। हालांकि अब तक इस घोषणा पर कोई ठोस अमल नहीं हो पाया है। इसके विपरीत, बीडीओ कार्यालय की बहाली को लेकर स्थानीय जनता ने राहत की सांस ली है।

जिले का आठवां, रेणुकाजी क्षेत्र का दूसरा विकास खंड बना ददाहू

खंड विकास कार्यालय की बहाली के साथ ही ददाहू अब सिरमौर जिला का आठवां विकास खंड और रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र का दूसरा ब्लॉक बन चुका है।
इसके अधीन 15 पंचायत समितियाँ और 2 जिला परिषद वार्ड कार्यक्षेत्र में आएंगे।
फिलहाल यह कार्यालय अस्थायी रूप से पंचायत भवन में शुरू किया गया है। भविष्य में इसके लिए स्थायी भवन निर्माण की भी मांग उठ सकती है।

जनता में संतोष, प्रशासन से उम्मीदें

स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों, जागरूक नागरिकों व ग्रामीणों ने बीडीओ कार्यालय की बहाली पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उन्हें विकास योजनाओं को लेकर संगड़ाह या नाहन के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
अब मनरेगा, आवास योजना, शौचालय निर्माण, जल जीवन मिशन जैसे काम स्थानीय स्तर पर मॉनिटर और निर्देशित होंगे। इससे पारदर्शिता भी बढ़ेगी और ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

ददाहू क्षेत्र के लिए खंड विकास कार्यालय की बहाली सिर्फ एक प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि जन भावना की जीत है। यह बहाली न केवल विकास की नींव मजबूत करेगी, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य को भी सकारात्मक दिशा में मोड़ने में सहायक होगी।
अब स्थानीय जनता की नजरें अन्य बंद पड़े कार्यालयों की पुनर्बहाली पर टिकी हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

11 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

11 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

11 hours ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

11 hours ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

14 hours ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

19 hours ago