मुख्य समाचार

पंचायत सचिव विकास कार्यों में निभाए अग्रणी भूमिका – उपायुक्त

शिमला( विकास शर्मा\ ब्यूरो चीफ),

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने छोहारा और कुपवी खण्ड के खण्ड विकास अधिकारी, पंचायत सचिवों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से विशेष बैठक की।बैठक में उपायुक्त ने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने में पंचायत सचिव की भूमिका अहम है। उन्होंने कहा कि पंचायत सचिव अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी से करें। उन्होंने कहा कि पंचायत सचिव के पास अपनी पंचायत के बारे में संपूर्ण जानकारी होनी चाहिए और डेटा का रिकॉर्ड अपडेट होना चाहिए। आपदा के समय में पंचायत सचिव अग्रणी भूमिका निभाते हुए कार्य करें। उन्होंने कहा जो पंचायत सचिव अपने कार्य में कोताही बरतेगा, उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।उपायुक्त ने कहा कि गरीबी उन्मूलन के लिए पंचायत सचिव अपने कार्यकाल में किस तरह पंचायत में बेहतर कार्य कर सकते हैं, उसके बारे में अपनी रणनीति तय करें। इसके अतिरिक्त, बीपीएल परिवारों के उत्थान के लिए सरकार की योजनाओं के माध्यम से कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि पंचायत सचिव सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित करके अपनी पंचायत में कार्य करें। बैंकों की ओर से जागरूकता शिविर, हेल्थ कैंप, टीबी मुक्त भारत अभियान, नशा निवारण को लेकर भी गंभीरता से कार्य करें।इस बैठक में एडीएम ज्योति राणा, उपमंडल दण्डाधिकारी रोहड़ू धर्मेश रामोत्रा, उपमंडल दण्डाधिकारी कुपवी अमन कुमार राणा, जिला राजस्व अधिकारी संजीत शर्मा सहित कई गणमान्य मौजूद रहे। उपायुक्त ने एसडीएम और बीडीओ को निर्देश दिए कि हर दिन फील्ड स्टाफ के दो सदस्यों से कार्य की फीडबैक ली जाए। फील्ड स्टाफ के पास कितना कार्य पेंडिंग है, कितने कार्य अंतिम चरण में हैं और कितने कार्य पूरे कर लिए गए है, इसकी सही सूचना फील्ड स्टाफ को देनी होगी। अगर सूचना सही नहीं पाई गई तो उनके विरुद्ध करवाई अमल में लाई जाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

10 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

10 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

10 hours ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

10 hours ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

13 hours ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

18 hours ago