मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने केबीसी फेम अरुणोदय शर्मा की फिल्म ‘द लास्ट ड्रॉप’ की विशेष स्क्रीनिंग देखी

शिमला(विकास शर्मा \ब्यूरो चीफ),

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार देर सायं अपने सरकारी आवास ओक ओवर, शिमला में लघु फिल्म ‘द लास्ट ड्रॉप’ की विशेष स्क्रीनिंग देखी। इस फिल्म में कौन बनेगा करोड़पति फेम अरुणोदय शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन डॉ. पारस प्रकाश ने किया है और यह ग्लेशियरों के पिघलने तथा जलवायु परिवर्तन जैसे गंभीर वैश्विक मुद्दों पर केंद्रित है। 25 मिनट अवधि की यह फिल्म 1 अगस्त को शिमला में आयोजित दि ग्रेट हिमालयन वॉटर फेस्टिवल के दौरान औपचारिक रूप से लॉन्च की जाएगी।मुख्यमंत्री ने फिल्म की सराहना करते हुए इसकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग वर्तमान समय की सबसे गंभीर चुनौतियों में एक है और इसके दुष्परिणामों से निपटने के लिए सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने विशेष रूप से युवा पीढ़ी के बीच जलवायु संबंधी मुद्दों के प्रति जागरूकता फैलाने के इस रचनात्मक प्रयास की सराहना की। सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पहले ही ग्लोबल वार्मिंग के दुष्प्रभावों को झेल रहा है। जन और धन की हानि को कम करने के लिए राज्य सरकार अर्ली वॉर्निंग सिस्टम लागू कर रही है, जिससे वास्तविक समय में निगरानी, पूर्वानुमान और समय रहते चेतावनी जारी कर त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी तथा आपदा जनित क्षति को कम किया जा सकेगा।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, अरुणोदय शर्मा के माता-पिता जगदीश शर्मा एवं ममता पॉल तथा फिल्म निर्माण दल के सदस्य भी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

10 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

10 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

10 hours ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

10 hours ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

13 hours ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

18 hours ago