मुख्य समाचार

थाटीबीड़ स्कूल भवन भूस्खलन से खतरे में, विधायक सुरेंद्र शौरी ने किया निरीक्षण

कुल्लू (आशा डोगरा),
बंजार विधानसभा क्षेत्र की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थाटीबीड़ का भवन हालिया भूस्खलन के चलते गंभीर खतरे की जद में आ गया है। भवन के कमरों में मलबा घुस आया है, जिससे विद्यालय भवन की संरचना को गंभीर क्षति पहुंची है और छात्रों की सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बंजार विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेंद्र शौरी आज स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायज़ा लिया। उनके साथ स्थानीय पंचायत प्रधान दीवान वर्मा भी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यालय प्रशासन, अभिभावकों एवं ग्रामीणों से बातचीत कर हालात की जानकारी प्राप्त की और शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि, “एक ओर प्रदेश सरकार की लापरवाही से शिक्षण संस्थानों की अनदेखी हो रही है, वहीं दूसरी ओर प्राकृतिक आपदाएं हालात को और अधिक खराब कर रही हैं। थाटीबीड़ स्कूल का यह भवन बच्चों के लिए असुरक्षित हो चुका है, जिसकी शीघ्र मरम्मत और पुनर्निर्माण जरूरी है।”

उन्होंने प्रशासन से इस भवन को तत्काल असुरक्षित घोषित करने, छात्रों की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने और शीघ्र पुनःनिर्माण के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। विधायक शौरी ने यह भी कहा कि क्षेत्र में लगातार हो रही वर्षा और भूस्खलन से कई विद्यालय, सड़कें और घर खतरे की चपेट में हैं और सरकार को आपातकालीन कदम उठाने चाहिए। उन्होंने स्थानीय पंचायत एवं जनप्रतिनिधियों से भी अनुरोध किया कि वे ऐसे मामलों की सूचना तुरंत प्रशासन तक पहुंचाएं ताकि समय रहते उचित कार्रवाई हो सके। इस अवसर पर पंचायत प्रधान दीवान ठाकुर उपप्रधान प्रेम सिंह भी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

21 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

22 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

22 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

23 hours ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

1 day ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

1 day ago