राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),
भारतीय जनता युवा मोर्चा हिमाचल प्रदेश के पदाधिकारियों ने आज प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज शर्मा की अध्यक्षता में दिल्ली स्थित संसद भवन का भ्रमण किया। यह एक युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या द्वारा दिया गया कार्यक्रम था जिसके संयोजक युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री साकेश शर्मा रहे। इस अवसर पर युवा मोर्चा की प्रदेश टीम ने संसद की कार्यप्रणाली को करीब से देखा और भारतीय लोकतंत्र की गरिमा को महसूस किया।
इस विशेष संसद दर्शन कार्यक्रम में मोर्चा के प्रदेश महामंत्री साकेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष शाश्वत कपूर व भवानी पठानिया, प्रदेश सचिव करनैल सिंह, रोहित ठाकुर, जगदीप शर्मा व नरेंद्र ठाकुर , प्रदेश प्रवक्ता रोहित भारद्वाज, चंदन पंडित व प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक संजय बस्ता ने भाग लिया। सभी पदाधिकारियों ने संसद की ऐतिहासिकता और लोकतांत्रिक परंपराओं की महत्ता पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के समापन पर युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या से उनके आवास पर मिले और इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने देश की संसद के प्रति सम्मान व्यक्त किया और आने वाले समय में राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार…
कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ), कुल्लू मनाली विधानसभा से संबंध रखने वाले भारतीय जनता…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज सोमवार को…
ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ) उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान…