मुख्य समाचार

महिला शिकायत प्रकोष्ठ द्वारा ‘विशाखा गाइडलाइंस’ पर जागरूकता सत्र आयोजित*

संगड़ाह (हेमंत चौहान, संवाददाता),

आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) के तत्वावधान में महिला शिकायत प्रकोष्ठ द्वारा ‘विशाखा गाइडलाइंस’ विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. मीनू भास्कर, प्राचार्या, सरकारी कॉलेज संगड़ाह ने कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ होने वाले लैंगिक भेदभाव, यौन उत्पीड़न एवं छेड़छाड़ जैसे संवेदनशील मुद्दों पर विस्तृत प्रकाश डाला।

इस कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग की सहायक आचार्य प्रो. अंबरा देवी ने किया। डॉ. भास्कर ने अपने व्याख्यान में बताया कि कैसे शैक्षणिक संस्थानों और कार्यस्थलों पर महिलाओं को असमान व्यवहार, अभद्र टिप्पणियों, अनुचित स्पर्श तथा मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है, जिससे उनकी शैक्षणिक एवं व्यावसायिक उत्पादकता प्रभावित होती है। उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय के ऐतिहासिक निर्णय विशाखा बनाम राजस्थान राज्य’ (1997) का उल्लेख करते हुए बताया कि यह गाइडलाइंस महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान को सुनिश्चित करने हेतु एक कानूनी आधार प्रदान करती है।

डॉ. भास्कर ने आंतरिक शिकायत समिति (ICC) की भूमिका, गठन प्रक्रिया तथा शिकायत निवारण तंत्र के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने छात्राओं व महिला कर्मचारियों को किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के विरुद्ध निडर होकर आवाज उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि कोई भी संस्थान तभी सुरक्षित माना जा सकता है, जब वहां प्रत्येक महिला स्वयं को सम्मानित, सशक्त और निर्भय महसूस करे।

कार्यक्रम में छात्राओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए एक संवादात्मक वातावरण निर्मित किया। इस अवसर पर प्रो. संदीप कुमार कनिष्क, प्रो. अजय, प्रो. मनोज, प्रो. विनोद, प्रो. पूनम, प्रो. पथिक, प्रो. ओमप्रकाश, सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष सुभाष, कार्यालय सहायक राजीव शर्मा, लिपिक सुरेंद्र शर्मा, बलवंत तथा अनीता कुमारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

21 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

21 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

21 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

23 hours ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

1 day ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

1 day ago