मुख्य समाचार

युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए आवश्यक है प्रशाशन व अभिभावकों का संयुक्त योगदान – उपायुक्त किन्नौर

रिकांगपिओ (सुरजीत नेगी, संवाददाता),      

जनजातीय जिला किन्नौर के उपायुक्त कार्यालय सभागार कक्ष में आज उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जिला के लोगों को नशे से दूर रहने व इसके दुष्प्रभावों बारे जागरूक करने के दृष्टिगत कार्य योजना पर विस्तृत विचार-विमर्श कर विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने कहा कि समाज में नशे के बढ़ते प्रचलन व युवाओं का इसमें लिप्त होना गहन चिंता का विषय है। नशे की रोकथाम के लिए जितना योगदान प्रशासन, पुलिस व विद्यालयों का होता है उतना ही योगदान अभिभावकों का भी रहता है। अभिभावकों  का अपने बच्चों की सामाजिक जिंदगी का ध्यान रखना व बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों बारे जागरूक करने से युवाओं को नशे से दूर रखा जा सकता है। 

उपायुक्त ने इस अवसर पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा स्थापित मानस हेल्पलाइन 1933 के बारे में अवगत करवाया जहां पर नशे से ग्रस्त युवा काउंसलिंग प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर जिला के विभिन्न विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर समय-समय पर नशे के दुष्प्रभावों बारे जिला के विभिन्न विद्यालयों व पंचायत घरों में जागरूकता शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए ताकि स्कूली छात्रों व युवाओं को नशे से दूर रख एक स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया जा सके ताकि एक सशक्त समाज का निर्माण संभव हो सके। 

बैठक में जिला के स्वास्थ्य विभाग को भी निर्देश दिए गए कि वे जिला में आयोजित होने वाले स्वास्थ्य जांच शिविरों के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करें। इसके अतिरिक्त जनजातीय जिला किन्नौर में नशा मुक्ति केंद्र, युवाओं के लिए पुनर्वास केंद्र व प्रबुद जनता के सहयोग पर भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की कार्यवाही का संचालन जिला कल्याण अधिकारी नितिन राणा ने किया व जिला में लोगों को नशे के दुष्प्रभावों बारे जागरूक करने के तहत की जा रही विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी, राजकीय महाविद्यालय रिकांग पीओ के प्राचार्य डॉ. उत्तम चंद चौहान, उपनिदेशक उच्च शिक्षा डॉ. कुलदीप डोगरा, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा डॉ. अरुण गौतम सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

8 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

8 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

8 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

8 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

15 hours ago