किन्नौर (सुरजीत नेगी, संवाददाता),
उपनिदेशक उद्यान किन्नौर डॉ. भूपेंद्र नेगी ने आज यहां बताया कि जिला के सांगला स्थित अम्बेडकर भवन में आज सांगला वैली के सेब के बागीचों में समय से पहले पतझड़ एवं पत्तों में काला धब्बा के संदर्भ में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सांगला वैली के कुल 140 बागवानों, विशेषकर महिला बागवानों ने भाग लिया एवं रोग प्रबंधन पर जानकारी प्राप्त की तथा कृषि एवं बागवानी विशेषज्ञों से सीधा संवाद स्थापित कर अपने संशय दूर किए।
उपनिदेशक उद्यान ने बताया कि विशेषज्ञों ने सांगला वैली के बागीचों का निरीक्षण किया एवं पत्तों के सैंपल अध्ययन के लिए एकत्रित किए तथा इस रोग की रोकथाम के लिए स्प्रे शेड्यूल के बारे में स्थानीय बागवानों को अवगत करवाया ताकि उनके सेब के बागीचों को कोई खतरा उप्तन्न न हो। इसके अलावा पादप रोग विशेषज्ञों ने भी सेब के बागीचों का निरीक्षण किया और पादप रोग से संबंधित जांच की।
विशेषज्ञों ने कीटनाशकों की दुकानों का निरीक्षण किया और दुकानों के सैंपल गुणवत्ता जांच के लिए एकत्रित किए तथा स्थानीय बागवानों को इन रोगों की रोकथाम के लिए कीटनाशकों को उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं ए.पी.एम.सी के निदेशक उमेश नेगी, किनफेड के निदेशक सचिन नेगी, कृषि विज्ञान केंद्र शारबो के कृषि एवं बागवानी विशेषज्ञ, सांगला ग्राम पंचायत की प्रधान देव सांकी, कामरू ग्राम पंचायत की प्रधान इंदु नेगी, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…