Categories: Uncategorized

पौंग बांध का जलस्तर खतरे के निशान के करीब, प्रशासन ने जारी किया अलर्टफतेहपुर, इंदौरा और पंजाब के क्षेत्रों में सावधानी बरतने की अपील, कई इलाकों में लगे हूटर

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा।

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित पौंग बांध (महाराणा प्रताप सागर) में जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। जलस्तर खतरे के निशान की ओर बढ़ने के चलते प्रशासन ने बांध से पानी छोड़ना शुरू कर दिया है, और फतेहपुर व इंदौरा विधानसभा क्षेत्रों सहित पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।फतेहपुर की एसडीएम विश्रुत भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि पंडोह बांध से छोड़े गए पानी की वजह से पौंग झील का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। मंगलवार शाम तक जलस्तर 1338 फीट को पार कर गया था। फिलहाल बांध में 1,04,432 क्यूसिक पानी आ रहा है, जबकि 3838 क्यूसिक पानी छोड़ा जा रहा है।जानकारी के मुताबिक, एक ही दिन में झील का जलस्तर आठ फीट तक बढ़ गया है। पौंग झील की कुल भंडारण क्षमता 1410 फीट है, जबकि 1390 फीट को खतरे का निशान माना जाता है। जलस्तर यदि 1360 फीट को पार करता है, तो मुख्य गेट खोलकर अतिरिक्त पानी छोड़ा जाता है।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) ने रे, स्थाना, रियाली और टैरेस जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में हूटर आधारित अर्ली वार्निंग सिस्टम सक्रिय कर दिए हैं। पानी छोड़ने से पहले ये हूटर लोगों को सतर्क करने के लिए बजाए जाएंगे।प्रशासन ने व्यास नदी के किनारे बसे मंड क्षेत्र के लोगों को सख्त चेतावनी दी है कि वे नदी के पास न जाएं। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित होने या सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।एसडीएम विश्रुत भारती ने लोगों से अपील की है कि वे प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें। यह स्थिति आने वाले दिनों में और गंभीर हो सकती है, यदि जलस्तर यूं ही बढ़ता रहा।

Himachal Darpan

Recent Posts

डूंगाघाट में भीषण सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी महिंद्रा यूटिलिटी, 12 लोग थे सवार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के डूंगाघाट में एक भीषण सड़क हादसा…

13 hours ago

फेसबुक अकाउंट बंद करने पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को मुआवजे की चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर और न्यायमूर्ति भूपेश शर्मा की खंडपीठ के समक्ष दो…

17 hours ago

तीन बहनों का इकलौता भाई था 11 वर्षीय अनिकेत, असमय मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के जिला सिरमौर से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। शिलाई…

1 day ago

जाखू मंदिर में दर्शन करने पहुंचे IGMC कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत, 47 साल की उम्र में थमी सांसें

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला के प्रसिद्ध जाखू हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे आईजीएमसी शिमला…

3 days ago

रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया भगानी फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर, विजिलेंस ने 10,050 रुपये के साथ दबोचा

ब्यूरो रिपोर्ट पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ स्टेट…

3 days ago

राजगढ़ में फर्जी कृषक प्रमाण पत्र के सहारे करोड़ों की जमीनों के सौदों का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

निशेष शर्मा राजगढ़। सिरमौर जिले के राजगढ़ क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों और कथित जाली कृषक…

3 days ago