Categories: Uncategorized

हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट जारी, कई जिलों में जनजीवन प्रभावित

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला।

हिमाचल प्रदेश में आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सोमवार को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर जिलों के लिए “ऑरेंज अलर्ट” जारी किया है, जबकि चंबा, कुल्लू और शिमला में “यलो अलर्ट” प्रभावी रहेगा।मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को सोलन और सिरमौर में तथा बुधवार को ऊना और बिलासपुर में फिर से भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है।हवाई सेवाएं और यातायात प्रभावितरविवार को खराब मौसम के चलते कांगड़ा, कुल्लू और शिमला हवाईअड्डों पर कोई भी उड़ान नहीं हो सकी। घना कोहरा और दृश्यता की कमी इसकी मुख्य वजह रही। वहीं सड़कों पर भी वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।142 सड़कें बंद, बिजली-पानी व्यवस्था चरमराईराज्य में 142 सड़कें बंद हैं, जिससे आवागमन बाधित है। 26 ट्रांसफार्मरों के खराब होने से बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है, जबकि 40 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। इन कारणों से कई क्षेत्रों में पीने के पानी की किल्लत हो गई है।हालांकि हमीरपुर जैसे कुछ जिलों में रविवार को हल्की बारिश हुई, जिससे थोड़ी राहत ज़रूर मिली है।प्रशासन की अपीलप्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है। सभी ज़िलों में आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट पर हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago