Uncategorized

राजकीय महाविद्यालय संजौली में प्रधानाचार्या संबोधन और इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

आज दिनांक 16 जुलाई 2025, बुधवार को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस राजकीय महाविद्यालय संजौली में बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए और बी.वोक प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए प्रधानाचार्या का संबोधन और इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को महाविद्यालयीन जीवन से परिचित कराना और सत्र की औपचारिक शुरुआत करना था।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. मोना शर्मा द्वारा अध्यापन और लैब स्टाफ के परिचय के साथ हुई। प्राचार्या प्रोफेसर भारती भागड़ा ने अपने सम्बोधन में छात्रों को सफल कैरियर और जीवन के लिए अनुशासन, मेहनत और अच्छे मूल्यों के पालन पर जोर दिया। उन्होंने जीवन में महाविद्यालय की भूमिका पर प्रकाश डाला जो कैरियर और समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण है।

डॉ. कीर्ति सिंघा ने विभिन्न संकायों के छात्रों को पाठ्यक्रम संरचना और परीक्षा पैटर्न के बारे में जानकारी दी। प्रोफेसर दीपक कप्रेट, डीन अध्ययन, ने एनसीसी, एनएसएस और रेंजर्स एंड रोवर्स जैसी विस्तार गतिविधियों के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया। प्रोफेसर हिमानी सक्सेना ने छात्र मेंटरशिप कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। प्रोफेसर विक्रम भारद्वाज ने योग्य और जरूरतमंद छात्रों के लिए उपलब्ध विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं का विस्तृत विवरण दिया।

डॉ. मदन शांडिल ने महाविद्यालय में विभिन्न क्लबों और सोसायटी के बारे में बताया। डॉ. राकेश शर्मा ने महाविद्यालय में उपलब्ध शिकायत निवारण तंत्र के बारे में चर्चा की और डॉ. शिवानी खत्री ने महिला सेल और इसके द्वारा महिला मुद्दों के निवारण के तरीकों के बारे में बताया। डॉ. अनुपम वर्मा ने एड-ऑन पाठ्यक्रम और एनएसएस गतिविधियों का संक्षिप्त विवरण दिया। इस कार्यक्रम में प्रथम वर्ष के छात्रों और संबंधित अध्यापन व लैब स्टाफ ने भाग लिया। इस अवसर पर छात्रों को महाविद्यालयीन जीवन के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराया गया और उन्हें अपने कैरियर और व्यक्तिगत विकास के लिए प्रेरित किया गया।

Himachal Darpan

Recent Posts

तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर शर्मा बस दुर्घटनाग्रस्त, 4-5 लोगों की मौत की सूचना

ओपी शर्मा चम्बा। तीसा। चंबा जिले के तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर आज सुबह एक बड़ा…

1 day ago

चम्पा के पत्र पर पीएमओ का संज्ञान, चूड़धार पैदल मार्ग पर प्रशासन ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ उपमंडल के शाया-छबरोन क्षेत्र से चूड़धार मंदिर तक सुरक्षित एवं व्यवस्थित…

1 day ago

खेतों में गया था परिवार, पीछे आग ने घर किया खाक

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के उपमंडल पधर के बरोट क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर भीषण अग्निकांड…

2 days ago

11वीं की छात्रा से बार-बार यौन शोषण, आरोपी पर पुलिस का शिकंजा

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला जिले के कुमारसैन थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ…

2 days ago

नाहन में तीन दिवसीय अभिनय कार्यशाला शुरू, बच्चों ने सीखी अभिनय की बारीकियां

संध्या कश्यप नाहन। उम्मीद फाउंडेशन एवं स्टेपको सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में नाहन स्थित वारटाइम…

2 days ago

नाबालिग को प्रताड़ित कर घर तक पहुंचा आरोपी, कोर्ट ने भेजा जेल

ब्यूरो रिपोर्ट। रामपुर/किन्नौर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय किन्नौर, रामपुर ने नाबालिग से छेड़छाड़ एवं…

2 days ago