Categories: Uncategorized

रिश्तों को किया शर्मसार: पोते पर 65 वर्षीय दादी से दुराचार का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला।

रोहड़ू के जंगला थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। उपतहसील जांगला के लिमडा गांव में एक 65 वर्षीय वृद्धा ने अपने सगे पोते पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है।पीड़िता द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार, 3 जुलाई की दोपहर करीब डेढ़ बजे आरोपी दीपक कुमार (25 वर्ष), जो कि लिमडा गांव का ही निवासी है, ने अवैध रूप से उसके घर में घुसकर जबरन उसके साथ दुराचार किया। इतना ही नहीं, महिला का आरोप है कि आरोपी पोते ने इस घिनौने कृत्य का जिक्र किसी से करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।इस जघन्य अपराध की सूचना मिलने पर चिड़गांव थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सोमवार को पीड़िता के बयान के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2), 332(बी), और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने मंगलवार शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने पीड़िता के बयान और मेडिकल परीक्षण के आधार पर केस को गंभीरता से लिया है और गहनता से जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी मानसिक रूप से स्वस्थ है या नहीं तथा इस अपराध में किसी और की भूमिका तो नहीं।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

18 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

21 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago