Categories: Uncategorized

कृषि क्षेत्र को मिलेगी नई ताकत: कांगड़ा में 588 करोड़ की दो मध्यम सिंचाई परियोजनाएं मंजूर

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा।

जिला कांगड़ा के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार ने जिले के लिए 588 करोड़ रुपए की दो अहम मध्यम सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की है। इन परियोजनाओं से करीब 160 गांवों की 2,186 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी, जिससे हजारों किसानों को सीधा लाभ होगा।उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित सूखाहार मध्यम सिंचाई परियोजना को केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय की तकनीकी सलाहकार समिति ने स्वीकृति दी है। यह परियोजना 219 करोड़ रुपए की लागत से तैयार की जाएगी और ज्वाली तथा शाहपुर क्षेत्रों के 45 गांवों को सिंचाई सुविधा देगी। इससे लगभग 24,120 ग्रामीणों को लाभ होगा।इसके अतिरिक्त, 339 करोड़ रुपए की एक और मध्यम सिंचाई परियोजना को ज्वालामुखी और देहरा विधानसभा क्षेत्रों के लिए तकनीकी मंजूरी मिली है। इस परियोजना से 116 गांवों के किसानों को वर्षों से प्रतीक्षित सिंचाई अवसंरचना की सुविधा प्राप्त होगी।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह दोनों परियोजनाएं न केवल कृषि उत्पादन बढ़ाएंगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित करेंगी। परियोजनाओं के निर्माण कार्य में स्थानीय श्रमिकों को प्राथमिकता दी जाएगी और युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण देकर कार्यों में शामिल किया जाएगा।इन परियोजनाओं से भू-जल संरक्षण, फसल विविधता, और जल उपयोग दक्षता में भी सुधार होगा। साथ ही, यह जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने में भी सहायक सिद्ध होंगी।उन्होंने आश्वासन दिया कि इन परियोजनाओं की वित्तीय स्वीकृति की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण की जाएगी और संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि कार्यों में कोई देरी न हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और हर खेत को पानी के संकल्प की ओर तेजी से अग्रसर है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

18 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

20 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago