Categories: Uncategorized

एचपीयू की आधिकारिक वेबसाइट हैक, पाकिस्तान समर्थित स्लोगन लिखे

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) की आधिकारिक वेबसाइट को सोमवार दोपहर अज्ञात शातिर हैकर्स ने निशाना बनाकर हैक कर लिया। हैक के तुरंत बाद वेबसाइट पर अभद्र भाषा और पाकिस्तान के समर्थन में स्लोगन अपलोड कर दिए गए, जिससे छात्रों, अभिभावकों और विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने तुरंत साइबर क्राइम सेल को मामले की शिकायत दी। डीआईजी साइबर क्राइम मोहित चावला ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में तेजी लाई गई है और साइबर टीम पूरी तरह सतर्क है। शुरुआती जांच के बाद वेबसाइट से आपत्तिजनक स्लोगन हटा दिए गए हैं और फिलहाल वेबसाइट को मेंटेनेंस मोड में रखा गया है।इस साइबर हमले से विश्वविद्यालय की गतिविधियों पर भी असर पड़ा है। विशेष रूप से काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा ले रहे विद्यार्थियों को जरूरी सूचनाएं समय पर नहीं मिल सकीं। अभ्यर्थियों को अब वैकल्पिक माध्यमों से सूचना पाने की अपील की गई है।विश्वविद्यालय प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही वेबसाइट को सुरक्षित तरीके से पुनः सक्रिय किया जाएगा और दोषियों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

15 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

18 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago