Categories: Uncategorized

चढ़ाई पर उतरे मजदूर की फिसलकर 100 मीटर गहरे नाले में गिरने से मौत, गोद में थी मासूम बेटी — हालत गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट हमीरपुर।

थाना सुजानपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत जोल लंबड़ी के आंसला गांव में शुक्रवार रात एक बेहद दर्दनाक हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत हो गई, जबकि उसकी गोद में मौजूद डेढ़ साल की मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा रात करीब 10 बजे उस समय हुआ जब बिहार निवासी मनसुख (उम्र 25 वर्ष) अपनी बेटी और एक साथी के साथ मोटरसाइकिल पर आंसला की ओर जा रहा था।सूत्रों के अनुसार, चढ़ाई पर बाइक चढ़ाने में कठिनाई होने पर चालक ने मनसुख और बच्ची को नीचे उतार दिया। बारिश के कारण सड़क किनारे मिट्टी धंसने से मनसुख का संतुलन बिगड़ा और वह बच्ची सहित लगभग 100 मीटर गहरे नाले में जा गिरा। दुर्घटना स्थल पर अंधेरा होने के कारण घटना का तुरंत पता नहीं चल पाया।चालक द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी दोनों का पता न चलने पर पुलिस को सूचित किया गया। थाना सुजानपुर प्रभारी राकेश धीमान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर पूरी रात सर्च ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद शनिवार तड़के करीब 3:30 बजे मनसुख और बच्ची को गहरे नाले से बाहर निकाला गया और तत्काल सिविल अस्पताल सुजानपुर ले जाया गया।अस्पताल में डॉक्टरों ने मनसुख को मृत घोषित कर दिया, जबकि बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर और वहां से टांडा स्थित राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया है।मृतक की पहचान मनसुख पुत्र प्रसादो महतो, गांव हिमजापुर चांद टोला, जिला राज, बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। उनके सुजानपुर पहुंचने पर पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा जाएगा। पुलिस द्वारा हादसे की जांच जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago