Uncategorized

जूनियर रेडक्रॉस/यूथ रेडक्रॉस यूनिट्स युवा पीढ़ी को मानव सेवा से जोड़ने का प्रयास : डीसी कुल्लू तोरुल एस रवीश

कुल्लू (आशा डोगरा, सब एडिटर),

उपायुक्त कुल्लू, तोरुल एस. रवीश की अध्यक्षता में शुक्रवार को जूनियर रेडक्रॉस/यूथ रेडक्रॉस सब-कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त ने रेडक्रॉस के माध्यम से युवा पीढ़ी को मानव सेवा से जोड़ने के प्रयासों की सराहना की। उपायुक्त ने कहा कि जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में जूनियर रेडक्रॉस एवं यूथ रेडक्रॉस यूनिट्स का गठन किया जाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक बच्चों और युवाओं को इससे जोड़ा जा सके। इससे न केवल उनमें सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित होती है, बल्कि वे आपदा प्रबंधन, प्राथमिक चिकित्सा और मानवीय सहायता जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रति भी जागरूक होते हैं।

उन्होंने कहा कि जूनियर रेडक्रॉस/यूथ रेडक्रॉस यूनिटों का गठन प्रकिया को अधिक प्रभावी रूप से करने की आवश्यकता है और इसके लिये सामूहिक प्रयास करने की जरूरत है। उपायुक्त ने जूनियर रेडक्रॉस/यूथ रेडक्रॉस सब-कमेटी का एक पोर्टल बनाने का सुझाव दिया, जिससे इसकी सारी गतिविधियों को शामिल किया जा सके। बैठक में ज़िला स्तर पर बुक बैंक और जूनियर रेडक्रॉस/यूथ रेडक्रॉस यूनिटों यूनिट की रैंकिंग के आधार पर पुरस्कार प्रणाली लागू करने पर भी चर्चा की गई। बैठक के दौरान यह जानकारी दी गई

कि वर्तमान में जिला कुल्लू में कुल 47 जूनियर रेडक्रॉस/यूथ रेडक्रॉस यूनिट्स कार्यरत हैं, जो विद्यालयों और महाविद्यालयों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। बैठक में जिला के अन्य 60 विद्यालयों और 4 महाविद्यालयों में भी जूनियर रेड क्रॉस/यूथ रेड क्रॉस यूनिट बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। बैठक में प्रस्तावित वार्षिक कार्य योजना पर भी चर्चा की गई जिसमें यूनिट गठन इनके लिए ऑरिएंटेशन कार्यक्रम में परामर्शदाताओं के लिए रेडक्रॉस के सिद्धांत, दिशा-निर्देशों का पालन, वित्तीय प्रबंधन, रिपोर्टिंग, व फीडबैक पर आधारित सत्र आयोजित किए जाएंगे। सेंट जॉन एम्बुलेंस के सहयोग से प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण और जिला स्तरीय रेडक्रॉस/यूथ रेडक्रॉस यूनिट कैंप के आयोजन पर चर्चा की गयी।

बैठक में जूनियर रेडक्रॉस/यूथ रेडक्रॉस यूनिट्स के लिए वार्षिक कार्यक्रमों में रेड क्रॉस की बुनियादी जानकारी देना , रेड क्रॉस दिवस मनाना, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर जागरूकता, नशा निवारण पर जागरूकता, सड़क सुरक्षा एवं शिष्टाचार पर जागरूकता, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण कार्यक्रम, स्वास्थ्य जांच शिविर और आपदा प्रबंधन एवं रोकथाम तय किये गए।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago