Uncategorized

“बाढ़ में बह रहा बंजार और सरकार को दशहरे की धुन सवार” : शौरी

कुल्लू,(आशा डोगरा),

बरसात की पहली बौछार ने ही बंजार विधानसभा क्षेत्र की दुर्दशा उजागर कर दी है। पिछले एक हफ्ते में क्षेत्र ने बाढ़ और भूस्खलन की भीषण मार झेली है। रोज़ाना सड़कों के बंद होने की खबरें आम हो चुकी हैं—आज मंगलौर पुल धंसने की कगार पर है, वहीं फागू पुल की मजबूती पर भी सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।
मुख्य सड़क मार्ग की दुर्गति बताती है कि अन्य मार्गों पर क्या स्थिति है। फल व्यवसत के इस सीजन में इस सड़क की महता और भी ज़्यादा बढ़ जाती है। पर सरकार व विभाग आंखे मूँदे सो रहा है।
विधायक शौरी ने कहा कहा है की सरकार को बंजार के मुख्य सड़क मार्ग पर यातायात बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम त्वरित प्रभाव से उठाने चाहिए।

विधायक शौरी ने सरकार के रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि जनजीवन अस्त-व्यस्त है, लोग संकट में हैं, और प्रशासन…?
सरकार और सत्तासीन नेता इस समय अक्टूबर में होने वाले दशहरे की बैठकों के आयोजन में व्यस्त हैं। ऐसे समय में जब गांव-गांव में राहत व बचाव कार्यों की ज़रूरत है, तब सत्ता पक्ष के लोगों की प्राथमिकता इस सरकार की संवेदनशीलता को उजागर कर रही है।

क्या जनता की पीड़ा अब सिर्फ त्योहारों के बाद ही सुनी जाएगी?
क्या पुल गिरें, रास्ते बंद हों और लोग खतरे में जान गंवाएं—तब भी सरकार जश्न की योजना बनाएगी?
1 जुलाई को आयोजित होने वाली बैठक अब 2 जुलाई को आयोजित की जा रही व अधिकारियों को अनावश्यक कार्यों में लगाया जा रहा है।

यह रवैया न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि शर्मनाक भी है।
बंजार विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेंद्र शौरी ने सरकार से मांग की है कि वह तात्कालिक प्रभाव से आपदा प्रबंधन के लिए विशेष टीमों का गठन करे, इंजीनियरिंग निरीक्षणों की निगरानी सुनिश्चित करे, और राहत कार्यों के लिए पर्याप्त संसाधन तुरंत मुहैया कराए।

बंजार की जनता बरसात में बदहाली से पहले सुरक्षा और संवेदना और एक ठोस योजना चाहती है, शोभायात्रा नहीं।

Himachal Darpan

Recent Posts

गाजियाबाद में राष्ट्रीय स्तर पर चमकी हिमाचल SDRF, 41 मिनट में तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा मोचन बल (HP SDRF) की…

1 hour ago

लाहौल की बेटी तेंजिन डोल्मा का कमाल

केलांग ( रंजीत लाहौली,संवाददाता ), जनजातीय जिला लाहौल स्पीति से संबंध रखने वाली तेंजिन डोल्मा…

2 hours ago

शिमला में एक करोड़ की एलएसडी बरामद, पंजाब का युवक और सिरमौर की युवती गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला: राजधानी शिमला में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते…

19 hours ago

द्राबिल विद्यालय में वार्षिक परीक्षा सुचारु रूप से आयोजित, व्यवस्थाएं संतोषजनक, उड़न दस्ते ने किया निरीक्षण

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजीव ठाकुर के नेतृत्व में एक…

20 hours ago

दाड़लाघाट में बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 1.980 किलो चरस व कार से 935 ग्राम अफीम बरामद

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन जिले के दाड़लाघाट क्षेत्र में पुलिस की एसआईयू टीम…

22 hours ago

चिट्टे के ओवरडोज से युवको की संदिग्ध मौत, शव के पास मिली सिरिंज

ब्यूरो रिपोर्ट ऊना। हिमाचल प्रदेश में चिट्टे का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिला…

1 day ago