Uncategorized

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए डॉ राजीव बिंदल का नामांकन प्राप्त हुआ : भारद्वाज

राष्ट्रीय परिषद के लिए 8 सदस्य ने भरा नामांकन और 8 हुए पदेन

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत पार्टी प्रदेश मुख्यालय दीप कमल चक्कर में पार्टी की नामांकन प्रक्रिया 12:00 बजे प्रारंभ हुई और 2:00 बजे संपन्न हुई यह जानकारी भाजपा के चुनाव अधिकारी डॉ राजीव भारद्वाज द्वारा दी गई। डॉ राजीव भारद्वाज ने बताया कि इस नामांकन प्रक्रिया के दौरान पर्यवेक्षक के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह उपस्थित रहे, उनके साथ भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा एवं सह प्रभारी संजय टंडन विशेष रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि मेरे साथ सह चुनाव अधिकारी के रूप में संजीव कटवाल एवं डॉ राजीव सहजल कार्यरत रहे।

राजीव भारद्वाज ने पूरी चुनाव प्रक्रिया के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि हमारे पास भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नामांकन हेतु डॉ राजीव बिंदल के एक ही नाम के तीन सेट प्राप्त हुए। जिसका अनुमोदन क्रमशः जयराम ठाकुर नेता प्रतिपक्ष और समस्त विधायक दल, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समस्त लोकसभा और राज्यसभा के सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्षों, पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता गोविंद ठाकुर एवं भाजपा प्रदेश पदाधिकारी ने किया। यानी हमारे पास शाम 5:00 बजे तक केवल प्रदेश अध्यक्ष के लिए एक ही नामांकन प्राप्त हुआ।

यह है भाजपा राष्ट्रीय परिषद के पदेन सदस्य

डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सभी सांसद जिसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सुरेश कश्यप, कंगना रनौत, राजीव भारद्वाज, इंदु गोस्वामी, डॉ सिकंदर कुमार और हर्ष महाजन राष्ट्रीय परिषद के पदेन सदस्य निर्वाचित किए गए हैं।

यह है भाजपा के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य पद के 8 नामांकन

भाजपा के चुनाव अधिकारी डॉ राजीव भारद्वाज ने बताया कि इस नामांकन प्रक्रिया के दौरान हमें राष्ट्रीय परिषद के सदस्य हेतु आठ नामांकन प्राप्त हुए जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता गोविंद ठाकुर, महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, महामंत्री त्रिलोक कपूर, पवन काजल, रश्मिधर सूद, पायल वैद्य, डॉ राजीव सहजल एवं संजीव कटवाल रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

दो हजार नहीं मिले तो 16 वर्षीय किशोर ने निगला जहर, इलाज के दौरान मौत; परिवार में पसरा मातम

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिले के भुंतर थाना क्षेत्र में आर्थिक तंगी से जुड़ी एक बेहद…

8 hours ago

अदालत के आदेश को ठेंगा दिखाना पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने कब्जाधारियों की याचिका खारिज कर जेल-संपत्ति कुर्की की सजा बरकरार रखी

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अदालती आदेश के बावजूद दोबारा जमीन पर अवैध…

8 hours ago

हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, 28 से 30 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखा सकता है।…

10 hours ago

लोहा उद्योग में दर्दनाक हादसा! क्रेन पर काम करते समय 32 वर्षीय युवक ऊंचाई से गिरा, मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन/कालाअम्ब। औद्योगिक क्षेत्र कालाअम्ब स्थित एक लोहा उद्योग में शनिवार को क्रेन पर…

13 hours ago

QR कोड और ऑनलाइन भुगतान प्रणाली में हेरफेर से मंदिर न्यास को लगाया वित्तीय चूना, पुलिस जांच में जुटी

अक्की रत्न ऊना। चिंतपूर्णी। विश्व प्रसिद्ध श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के…

13 hours ago

दर्दनाक हादसा! शाहतलाई में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 2 की मौत; कई घायल

ब्यूरो रिपोर्ट शाहतलाई। बाबा बालक नाथ जी की तपोभूमि शाहतलाई के समीप रविवार को पंजाब…

14 hours ago