Uncategorized

संस्कृत साधना में राजगढ़ की बेटी का कमाल: निष्ठा तोमर का JNU में चयन, संस्कृत में करेगी मास्टर्स

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़।

संस्कृत को सभी भाषाओं की जननी कहा जाता है, लेकिन आधुनिक समय में युवाओं की इस भाषा में घटती रुचि चिंता का विषय बनी हुई है। ऐसे समय में राजगढ़ की होनहार बेटी निष्ठा तोमर ने संस्कृत को न केवल अपनाया बल्कि इसे अपने भविष्य का आधार भी बनाया है। निष्ठा ने संस्कृत में पीएचडी करने का लक्ष्य तय किया है और इस दिशा में उनका पहला कदम बेहद शानदार रहा है।

हाल ही में निष्ठा ने शास्त्री (संस्कृत स्नातक) करने के बाद कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-PG) की राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा दी, जिसमें उन्होंने देश के चार प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के लिए आवेदन किया था। परीक्षा परिणाम में निष्ठा का चयन चारों विश्वविद्यालयों में हुआ, लेकिन उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), दिल्ली को अपनी उच्च शिक्षा के लिए चुना है।

भूईरा गांव की है मूल निवासी

निष्ठा तोमर मूलतः राजगढ़ के साथ लगते गांव भूईरा की रहने वाली हैं। उनके पिता कपिल कुमार तोमर राजगढ़ में एक ड्राइविंग स्कूल चलाते हैं और माता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। बेटी की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है।

संस्कृत के प्रति समर्पण

निष्ठा की यह सफलता न केवल उनके परिश्रम का परिणाम है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि आज के दौर में भी युवा अगर समर्पण और लगन से किसी परंपरागत विषय को अपनाएं, तो उसमें भी उज्ज्वल भविष्य की संभावनाएं हैं। संस्कृत जैसे प्राचीन और समृद्ध भाषा को लेकर उनकी सोच और प्रयास निश्चित ही अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगी

Himachal Darpan

Recent Posts

गाजियाबाद में राष्ट्रीय स्तर पर चमकी हिमाचल SDRF, 41 मिनट में तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा मोचन बल (HP SDRF) की…

1 hour ago

लाहौल की बेटी तेंजिन डोल्मा का कमाल

केलांग ( रंजीत लाहौली,संवाददाता ), जनजातीय जिला लाहौल स्पीति से संबंध रखने वाली तेंजिन डोल्मा…

2 hours ago

शिमला में एक करोड़ की एलएसडी बरामद, पंजाब का युवक और सिरमौर की युवती गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला: राजधानी शिमला में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते…

19 hours ago

द्राबिल विद्यालय में वार्षिक परीक्षा सुचारु रूप से आयोजित, व्यवस्थाएं संतोषजनक, उड़न दस्ते ने किया निरीक्षण

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजीव ठाकुर के नेतृत्व में एक…

20 hours ago

दाड़लाघाट में बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 1.980 किलो चरस व कार से 935 ग्राम अफीम बरामद

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन जिले के दाड़लाघाट क्षेत्र में पुलिस की एसआईयू टीम…

22 hours ago

चिट्टे के ओवरडोज से युवको की संदिग्ध मौत, शव के पास मिली सिरिंज

ब्यूरो रिपोर्ट ऊना। हिमाचल प्रदेश में चिट्टे का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिला…

1 day ago