रिकांगपिओ (सुरजीत नेगी, संवाददाता),
जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं कार्यकारी जिला बाल संरक्षण अधिकारी किन्नौर जय कुमार गुप्ता ने बताया कि जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्पा में जिला बाल संरक्षण इकाई व पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित छात्र/छात्राओं को बाल शोषण बचाव कानूनों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि इस जागरूकता शिविर में बच्चों को किशोर न्याय अधिनियम-2015, पॉक्सो एक्ट-2012, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम-2006 व मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों बारे जागरूक किया गया तथा शिक्षकों को भी विद्यार्थियों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया ताकि आज की भावी पीढ़ी जागरूक बने व एक सशक्त समाज व राष्ट्र का निर्माण संभव हो सके। इसके अलावा चाइल्ड हेल्पलिंग नंबर 1098 के बारे में भी उपस्थितजनो को जानकारी प्रदान की गई। जागरूकता शिविर में पुलिस विभाग से शुभ कांता व सन्तोष कुमारी ने छात्रों को बाल शोषण के प्रति बनाए गए विभिन्न कानूनों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। परिवीक्षा अधिकारी मनीषा नेगी, बाल संरक्षण इकाई से रेखा व प्रेमलता द्वारा उपस्थित छात्र/छात्राओं को जागरूक किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों व छात्रों सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के डूंगाघाट में एक भीषण सड़क हादसा…
ब्यूरो रिपोर्ट न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर और न्यायमूर्ति भूपेश शर्मा की खंडपीठ के समक्ष दो…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के जिला सिरमौर से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। शिलाई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला के प्रसिद्ध जाखू हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे आईजीएमसी शिमला…
ब्यूरो रिपोर्ट पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ स्टेट…
निशेष शर्मा राजगढ़। सिरमौर जिले के राजगढ़ क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों और कथित जाली कृषक…