मुख्य समाचार

राजकीय प्राथमिक पाठशाला स्वाणा की इमारत जर्जर, बच्चों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),

राजकीय प्राथमिक पाठशाला स्वाणा की भवन स्थिति दिन-ब-दिन चिंताजनक होती जा रही है। हाल ही में विद्यालय की एसएमसी (विद्यालय प्रबंधन समिति) की बैठक में स्कूल भवन की जर्जर अवस्था पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। बैठक में बताया गया कि स्कूल का मुख्य भवन इस समय पूरी तरह खस्ताहाल स्थिति में है। बरसात के मौसम में पानी अंदर कमरे में टपकता है, जिससे बच्चों की पढ़ाई में बाधा आती है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। खिड़कियां टूटी हुई हैं और छत से प्लास्टर गिरने की शिकायतें भी सामने आई हैं।

पिछले वर्ष दिसंबर में एसएमसी द्वारा भवन की मरम्मत के लिए एक प्रस्ताव तैयार कर विभाग को भेजा गया था, लेकिन अब तक कोई स्वीकृति नहीं मिली है। बार-बार अवगत करवाने के बावजूद विभागीय उदासीनता के कारण बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में रोष है। स्कूल में इस समय लगभग 17 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और एसएमसी सदस्यों ने इस विषय को लेकर पंचायत और उच्च अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक नया भवन नहीं बनता, तब तक बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। एसएमसी अध्यक्ष और प्रधानाचार्य ने मिलकर विभाग से पुनः अनुरोध किया है कि भवन निर्माण को शीघ्र स्वीकृति दी जाए, ताकि बच्चों का भविष्य और जीवन दोनों सुरक्षित रह सके।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago