मुख्य समाचार

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्पा में बाल शोषण बचाव कानूनों पर जागरूकता शिविर आयोजित

रिकांगपिओ (सुरजीत नेगी, संवाददाता),    

जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं कार्यकारी जिला बाल संरक्षण अधिकारी किन्नौर जय कुमार गुप्ता ने बताया कि जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्पा में जिला बाल संरक्षण इकाई व पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित छात्र/छात्राओं को बाल शोषण बचाव कानूनों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि इस जागरूकता शिविर में बच्चों को किशोर न्याय अधिनियम-2015, पॉक्सो एक्ट-2012, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम-2006 व मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों बारे जागरूक किया गया तथा शिक्षकों को भी विद्यार्थियों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया ताकि आज की भावी पीढ़ी जागरूक बने व एक सशक्त समाज व राष्ट्र का निर्माण संभव हो सके। इसके अलावा चाइल्ड हेल्पलिंग नंबर 1098 के बारे में भी उपस्थितजनो को जानकारी प्रदान की गई। जागरूकता शिविर में पुलिस विभाग से शुभ कांता व सन्तोष कुमारी ने छात्रों को बाल शोषण के प्रति बनाए गए विभिन्न कानूनों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। परिवीक्षा अधिकारी मनीषा नेगी, बाल संरक्षण इकाई से रेखा व प्रेमलता द्वारा उपस्थित छात्र/छात्राओं को जागरूक किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों व छात्रों सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला पुलिस ने एक और ‘सौदागर’ को किया सलाखों के पीछे

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जारी डिटेंशन ऑर्डर की अनुपालना…

46 minutes ago

हिमाचल को शिक्षा योजनाओं में सैकड़ों करोड़ की मदद, राज्यसभा में केंद्र ने दिया पूरा ब्यौरा

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) भाजपा सांसद हर्ष महाजन द्वारा राज्यसभा में पूछे…

2 hours ago

नौतोड़ मुद्दे पर मंत्री जगत नेगी विफल, अब राज्यपाल पर आरोप: सूरत नेगी

शिमला ( विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), भारतीय जनता पार्टी ने जनजातीय मंत्री जगत सिंह…

2 hours ago

पर्याप्त मात्रा में घरेलू सिलैंडर उपलब्ध ,अनावश्यक रूप से न करें गैस सिलैंडरो का भंडारण -प्रियंका वर्मा

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन 12 मार्च। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने यह जानकारी…

2 hours ago

गाजियाबाद में राष्ट्रीय स्तर पर चमकी हिमाचल SDRF, 41 मिनट में तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा मोचन बल (HP SDRF) की…

6 hours ago

लाहौल की बेटी तेंजिन डोल्मा का कमाल

केलांग ( रंजीत लाहौली,संवाददाता ), जनजातीय जिला लाहौल स्पीति से संबंध रखने वाली तेंजिन डोल्मा…

6 hours ago