मुख्य समाचार

राजकीय महाविद्यालय पझौता में योग और ध्यान पर कार्यक्रम आयोजित

अंतर-विद्यालयीय पोस्टर व नारा लेखन प्रतियोगिताएं बनीं आकर्षण का केंद्र।
राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),

राजकीय महाविद्यालय पझौता में योग और ध्यान के महत्व को लेकर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में यूको बैंक, धामला शाखा के प्रबंधक विवेक कुमार उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शरगांव के प्राचार्य सुधीर शर्मा ने कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन से की गई। इसके पश्चात महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश शर्मा ने सभी अतिथियों का औपचारिक स्वागत किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्रा हिना और अंग्रेजी विभाग के सहायक आचार्य सौरव ठाकुर ने योग के महत्व पर अपने विचार साझा किए। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शिवानी शर्मा ने भी जीवन में योग के प्रभाव और इसके व्यक्तिगत लाभों पर प्रकाश डालते हुए अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम की मुख्य आकर्षणों में प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, कलियों पाब के योग प्रशिक्षक राजकुमार द्वारा करवाए गए सरल योगासन, तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सनौरा के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत योग क्रियाएं शामिल रहीं।

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित अंतर-विद्यालयीय नारा लेखन प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान: प्रगति (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शरगांव)
द्वितीय स्थान: शालू रोका (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भड़ोली)
तृतीय स्थान: हर्षिता तोमर (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शरगांव)
जबकि काशिश शर्मा (शरगांव) और सिमरन (नेई नेटी) को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।


पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान: किरण (देवठी मझगांव)
द्वितीय स्थान: रूद्र शर्मा (राजकीय उच्च विद्यालय, लेऊ कुफर)
तृतीय स्थान: मान्यता (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हाब्बन)
जबकि सुमित शर्मा (कोटला बांगी) और प्रज्ज्वल (धर्मपुर) को सांत्वना पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।


इसके अतिरिक्त, प्रतियोगिता में अपने-अपने विद्यालय स्तर पर प्रथम आने वाले विद्यार्थियों को भी मंच पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता विजेंद्र सिंह ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और आयोजकों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ इस भव्य और सार्थक आयोजन का समापन हुआ।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago