कुल्लू (आशा डोगरा),
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) कुल्लू इकाई ने जिला अतिरिक्त उपायुक्त के माध्यम से जिला उपायुक्त कुल्लू को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें हाल ही में सामने आए एक वीडियो का संज्ञान लेते हुए मांग की गई कि रात्रि के समय जलस्रोत में कचरा व अपशिष्ट फेंकने वाले असामाजिक तत्वों की त्वरित पहचान की जाए और उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए। ABVP ने इस घटना को पर्यावरणीय आपराधिक कृत्य करार देते हुए कहा कि इससे न केवल आमजन के स्वास्थ्य को खतरा है, बल्कि सरकार के जल संरक्षण अभियानों की भी अवहेलना हुई है।
इकाई अध्यक्ष अभिनव ने बताया कि यह घटना न केवल एक स्थानीय मुद्दा है, बल्कि एक गंभीर चेतावनी है कि किस प्रकार पर्यावरण और जल संसाधनों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि “यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो ABVP कुल्लू इकाई को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। दोषियों को खोजकर सख्त सजा दी जानी चाहिए, और जहां यह कचरा फेंका गया है उस स्थान की तत्काल सफाई करवाई जाए।”
ज्ञापन में यह भी स्पष्ट मांग की गई कि जिस स्थान पर यह कचरा जमा किया गया है, वहां का पूरा सफाई अभियान तुरंत चलाया जाए, और स्थायी समाधान हेतु वहां निगरानी व चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं। ABVP कुल्लू इकाई ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में शीघ्र, सख्त और ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन जनहित में सड़कों पर उतरकर जोरदार आंदोलन शुरू करेगा। ABVP का स्पष्ट कहना है कि प्राकृतिक जल स्रोतों से छेड़छाड़ किसी भी कीमत पर सहन नहीं की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…