Categories: Uncategorized

उपायुक्त ने किया सैंज क्षेत्र का दौरा

कुल्लू (आशा डोगरा),

26 जून :- उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस. राविश ने गुरुवार को सैंज क्षेत्र के जीवा नाला में आई अचानक बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से भेंट की और इस प्राकृतिक आपदा में लापता 3 लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि 3 लापता लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। उपायुक्त ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार एवं जिला प्रशासन प्रभावित लोगों के साथ खड़ा है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को राहत एवं पुनर्वास कार्यों को शीघ्र और प्रभावी रूप से संपन्न करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आकलन करने, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने और जरूरतमंद परिवारों को तुरंत सहायता उपलब्ध करवाने के लिए संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश भी दिए।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला पुलिस ने एक और ‘सौदागर’ को किया सलाखों के पीछे

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जारी डिटेंशन ऑर्डर की अनुपालना…

10 hours ago

हिमाचल को शिक्षा योजनाओं में सैकड़ों करोड़ की मदद, राज्यसभा में केंद्र ने दिया पूरा ब्यौरा

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) भाजपा सांसद हर्ष महाजन द्वारा राज्यसभा में पूछे…

10 hours ago

नौतोड़ मुद्दे पर मंत्री जगत नेगी विफल, अब राज्यपाल पर आरोप: सूरत नेगी

शिमला ( विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), भारतीय जनता पार्टी ने जनजातीय मंत्री जगत सिंह…

11 hours ago

पर्याप्त मात्रा में घरेलू सिलैंडर उपलब्ध ,अनावश्यक रूप से न करें गैस सिलैंडरो का भंडारण -प्रियंका वर्मा

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन 12 मार्च। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने यह जानकारी…

11 hours ago

गाजियाबाद में राष्ट्रीय स्तर पर चमकी हिमाचल SDRF, 41 मिनट में तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा मोचन बल (HP SDRF) की…

14 hours ago

लाहौल की बेटी तेंजिन डोल्मा का कमाल

केलांग ( रंजीत लाहौली,संवाददाता ), जनजातीय जिला लाहौल स्पीति से संबंध रखने वाली तेंजिन डोल्मा…

15 hours ago