Uncategorized

हिमाचल रत्न सम्मान से नवाजे जाएंगे हिमाचली प्रसिद्ध लोक गायक इंद्रजीत

देहरादून में थ्री फिंगर एंटरटेनमेंट लिमिटेड कंपनी द्वारा आयोजित होगा समारोह

कुल्लू (आशा डोगरा, सब एडिटर),

हिमाचली प्रसिद्ध लोक गायक इंद्रजीत को एक्सीलेंस आईकॉनिक अवार्ड 2025 के तहत हिमाचल रतन पुरस्कार से नवाजा जाएगा।आपको बता दें कि 28 जून को देहरादून में थ्री फिंगर एंटरटेनमेंट लिमिटेड कंपनी द्वारा आयोजित एक्सीलेंस आइकॉनिक अवार्ड 2025 समारोह में हिमाचली संस्कृति को यूट्यूब पर चार चांद लगाने और हिमाचली संस्कृति को बचाने और बढ़ावा देने में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए कुल्लू जिला से संबंध रखने वाले हिमाचली प्रसिद्ध लोक गायक इंद्रजीत को हिमाचली रतन पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

हिमाचली लोक गायक इंद्रजीत ने कहा कि उनके लिए एक बेहद सुनहरा मौका है की देहरादून की थ्री फिंगर एंटरटेनमेंट लिमिटेड कंपनी द्वारा उन्हें इस काबिल समझा। उन्होंने बताया कि उक्त कंपनी की ओर से उन्हें पत्राचार के माध्यम से निमंत्रण भेजा है जिसके लिए वह पुरस्कार को प्राप्त करने के लिए देहरादून रवाना हो गए और 28 जून को एक्सीलेंस आईकॉनिक अवार्ड 2025 समारोह में बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री ईशा देओल के हाथों से हिमाचली रत्न पुरस्कार प्राप्त करेंगे। हिमाचली प्रसिद्ध लोक गायक इंद्रजीत ने थ्री फिंगर एंटरटेनमेंट लिमिटेड कंपनी का आभार व्यक्त किया है कि उन्होंने उनकी प्रतिभा को समझते हुए उन्हें इस पुरस्कार के काबिल समझा। उन्होंने बताया कि इस समारोह में देश के कई उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभावान व्यक्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से कई सेलिब्रिटी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि एक्सेलेंसी आइकॉनिक अवार्ड्स एक प्रतिष्ठित मंच है जो विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए समर्पित है। इवेंट मैनेजमेंट और कंसल्टिंग में अग्रणी थ्री फिंगर्स एंटरटेनमेंट लिमिटेड द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य व्यवसाय और उद्यमिता में उत्कृष्टता, नवाचार और नेतृत्व को मान्यता देना है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

3 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago